विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

Viral Video : मुंबई पुलिस के सिपाही को जड़ दिए थप्पड़, मामला दर्ज

जब मारपीट हो रही थी तब वहां तमाशा देख रहे किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया.  15 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिस सिपाही को किस तरह से बहस के दौरान पीट रहा है.

Also Read in
Viral Video : मुंबई पुलिस के सिपाही को जड़ दिए थप्पड़, मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ मानिकपुर स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है.
  • आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज
  • वसई इलाके की घटना
  • सिग्नल तोड़ने पर सिपाही ने रोका था
नई दिल्ली: मुंबई में एक ट्रैफिक पुलिस सिपाही को एक बाइक सवार ने पिटाई कर दी है.  घटना मुंबई के उपनगर वसई इलाके की है. सिपाही की गलती इतनी थी कि उसने आरोपी बाइक सवार को ट्रैफिर सिग्नल तोड़ने पर रोक लिया था. बताया जा रहा है यह घटना सोमवार की है. जब मारपीट हो रही थी तब वहां तमाशा देख रहे किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया.  15 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिस सिपाही को किस तरह से बहस के दौरान पीट रहा है. 

यह भी पढ़ें :  बेरोजगारी से नहीं बल्कि कम वेतन पर काम करने से खराब होती है सेहत

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से कहीं जा रहा था तभी कांस्टेबल कालू विठ्ठल मुंडे ने उसे वसई के पास प्रवति क्रॉस एरिया के पास ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. लेकिन आरोपी बाइक सवार का कहना था कि उसने किसी भी तरह से सिग्नल नहीं तोड़ा है. इसी बात पर दोनों में बहस हो गई. पुलिस भी कांस्टेबल भी अपनी बात पर अड़ा रहा. इसी बीच आरोपी ने थप्पड़ पुलिस सिपाही को थप्पड़ रसीद कर दिया जबकि उस समय अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा थी. 
 
जैसी ही मारपीट शुरू हुई वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसे मानिकपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com