विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2018

रेस्‍टोरेंट में काम करने वाली लड़की ने किचन की गंदगी का किया FB LIVE, मालिक ने ऐसे लिया बदला

रेस्‍टोरेंट के किचन के अंदर गंदगी वाला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

रेस्‍टोरेंट में काम करने वाली लड़की ने किचन की गंदगी का किया FB LIVE, मालिक ने ऐसे लिया बदला
रेस्‍टोरेंट के किचन के अंदर कुछ ऐसा था हाल
  • रेस्‍टोरेंट की गंदगी से तंग आकर लड़की ने फेसबुक लावइ कर दिया
  • लड़की रेस्‍टोरेंट में ही काम करती थी
  • वीडियो के वायरल होने के बाद रेस्‍टोरेंट फिलहाल बंद हैै
नई दिल्‍ली: अमेरिका के डेट्रॉयट शहर के एक रेस्‍टोरेंट के स्‍टोर और किचन पर गंदगी फैले होने का वीडियो फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम करने वाली एक महिला कर्मचारी को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया.

Viral Photos: टॉयलेट सीट के अंदर बैठा था अजगर

लड़की का नाम शकिता शीमेरे है. उसने बताया कि मैनेजर ने उसे सोमवार रात को नौकरी से निकाल दिया क्योंकि वह फेसबुक पर गंदगी का लाइव वीडियो पोस्ट कर रही थी. इस वीडियो में फ्रीजर में खुले हुए कंटेनर में चिकन रखा हुआ दिख रहा है, फिर से इस्तेमाल के लिए रखे गंदे कंटेनर और फर्श पर कचरा फैला हुआ दिखाई दे रहा है.

 

20 साल की शीमेरे ने बताया कि कॉकरोच देखने पर वह चिल्ला पड़ी थीं, जिसके लिए मैनेजर उस पर चिल्लाया और उसके बाद उसने वीडियो बनाया.

एयर इंडिया की फ्लाइट में खटमलों का कहर, यात्रियों ने किया हंगामा



पोपीयीज लुइसियाना किचन नाम का रेस्‍टोरेंट फिलहाल बंद है. डेट्रॉयट के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मैनेजमेंट सहयोग कर रहा है और साफ-सफाई के प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है.

रेस्‍टोरेंट के कॉरपोरेट ऑफिस ने बताया कि फ्रेंजाइजी का मालिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video Of Restaurant Kitchen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com