विज्ञापन

'दादा जी' की पुरानी डायरी ने उड़ाए होश! 1 रुपये में किलो भर आलू..7 रुपये में घी, 1989 का बिल देख रह जाएंगे दंग

आजकल के जमाने में जब सौ का पत्ती (नोट) निकालो तो हाथ में दो टमाटर आते हैं, ऐसे में एक पुरानी डायरी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. ये डायरी 1989 की है, जिसमें दो नन्हे मुन्नों के पहले जन्मदिन का हिसाब-किताब लिखा है. यकीन मानिए, कीमतें ऐसी हैं कि आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा.

'दादा जी' की पुरानी डायरी ने उड़ाए होश! 1 रुपये में किलो भर आलू..7 रुपये में घी, 1989 का बिल देख रह जाएंगे दंग
वायरल बिल: 37 साल पुरानी डायरी में खुला राज, तब 700 में आता था दो कनस्तर घी
brothers.on.road

1989 Birthday Party Budget: बचपन की यादें हमेशा प्यारी होती हैं, लेकिन जब वो यादें पुरानी डायरी के पन्नों से निकलकर सीधे आपकी जेब के खर्चों पर सवाल खड़ा कर दें, तो मामला दिलचस्प हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों रिंकू और पिंकू नाम के जुड़वां भाइयों के पहले जन्मदिन का खर्चा चर्चा का विषय बना हुआ है. साल 1987 की डायरी में दर्ज 4 फरवरी 1989 का ये हिसाब उस दौर की गवाही दे रहा है, जब महंगाई सिर्फ एक शब्द थी...असलियत नहीं.

ये भी पढ़ें:-भोपाल का गजब 'बकरी बूट स्पेस': ओला स्कूटर में सफर करते दिखे बकरी के बच्चे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

जब 420 में आती थी 60 किलो चीनी (Price of Gold vs Potato 1989)

इस वीडियो में दिख रहा है कि, 'दादा जी' ने बड़े जतन से एक-एक पैसे का हिसाब लिखा है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है चीनी की कीमत. आज आप 60 किलो चीनी लेने जाएं, तो जेब से 3000 से 4000 रुपये तक ढीले हो जाएंगे, लेकिन 1989 में ये सिर्फ 420 रुपये में मिल जाती थी. मतलब आज की एक प्लेट बिरयानी की कीमत में...तब पूरे मोहल्ले का मुंह मीठा हो जाता था. 'दादा जी' की लिखावट में वो पुरानी नफासत और किफायत दोनों साफ झलक रही है.

1 का आलू और 11 रुपये की हींग: पुराना दौर (Potatoes at 1 per Kg, A Nostalgic Trip to 1989)

हैरानी का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता. डायरी के अगले पन्ने पर लिखा है, 32 किलो आलू सिर्फ 32 रुपये में. जी हां, आपने सही पढ़ा. आज के दौर में जहां आलू के चिप्स का छोटा पैकेट भी 10-20 रुपये का आता है, तब 1 रुपये में पूरा 1 किलो आलू मिलता था. हल्दी आधा किलो सिर्फ 9 रुपये में और नमक तो जैसे मुफ्त ही था, 2 किलो सिर्फ 4 रुपये में. हींग, धनिया और बाकी मसाले भी इसी तरह मामूली कीमतों पर मिल जाया करते थे.

ये भी पढ़ें:-1971 में इंग्लिश से PhD और NDA में कर्नल-जनरल को पढ़ाने वाला आज सड़कों पर! रूह कंपा देगी ये दास्तां

'दादा जी' का प्यार और वो पुरानी डायरी (Old Diary Viral Video)

ये सिर्फ एक राशन का बिल नहीं है, बल्कि एक 'दादा' का अपने पोतों के लिए बेपनाह प्यार है. रिंकू और पिंकू के जन्मदिन के लिए जिस तरह उन्होंने एक-एक चीज का इंतजाम किया और उसे डायरी में दर्ज किया, वो आज की डिजिटल दुनिया में कम ही देखने को मिलता है. लोग इस वीडियो को देखकर इमोशनल भी हो रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि, 'काश...वो दिन वापस आ जाएं', तो कुछ आज की महंगाई को कोस रहे हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com