विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

Video में देखें जब 6 साल के बच्‍चे ने पायलट बनकर उड़ाया हवाई जहाज

आमेर की लगन से इम्‍प्रेस होकर एतिहाद एयरलाइंस ने उसे एक दिन के लिए पायलट बनाकर वीडियो शूट किया. इस वीडियो को फेसबुक पर अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं.

Video में देखें  जब 6 साल के बच्‍चे ने पायलट बनकर उड़ाया हवाई जहाज
जहाज उड़ाते वक्‍त अदम मोहम्‍मेद आमेर काफी उत्‍साहित था
  • आमेर ने अपनी नॉलेज से पायलट को खूब इम्‍प्रेस क‍िया
  • इसके बाद आमेर को ट्रेनिंग सेंटर में बुलाया गया
  • आमेर ने पायलट के साथ एयरबस A 380 को उड़ाया
नई द‍िल्‍ली: छोटे-छोटे बच्‍चे ऐसे कारनामे कर जाते हैं कि बड़े-बड़े से बड़ा सूरमा उनके आगे पानी भरने लगे. ऐसा ही एक कारनामा छह साल के बच्‍चे ने करके द‍िखाया. जी हां, आदम मोहम्‍मद आमेर हमेशा से पायलट बनना चाहता था और जब वो एतिहाद एयरवेज के पायलट से मिला, तो उसका ये सपना भी पूरा हो गया. आमेर जैसे ही कॉकपिट में पहुंचा, उसने पायलट को प्लेन के बारे में अपनी जानकारी से हैरान कर दिया. आमेर की लगन से इम्‍प्रेस होकर एतिहाद एयरलाइंस ने उसे एक दिन के लिए पायलट बनाकर वीडियो शूट किया. इस वीडियो को फेसबुक पर अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं. 

जान‍िए कैसे सिर्फ एक साल में सबसे कम उम्र का करोड़पति बना ये लड़का?

दरअसल, मिस्र-मोरक्को मूल के 6 वर्षीय आदम मोहम्मद आमेर ने मोरक्को से अबू धाबी के सफर के दौरान एतिहाद एयरलाइन्स के पायलट के अलावा वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया. आमेर ने एयरक्राफ्ट उड़ाने और इमरजेंसी में किए जाने वाले उपायों पर एक प्रोफेशनल की तरह डिटेल में जानकारी देनी शुरू कर दी. आमेर की लगन और  नॉलेज से इम्‍प्रेस होकर एतिहाद एयरलाइंस ने उसे अपने ट्रेनिंग सेंटर में बुलाया. सेंटर में उसे ड्रेस के साथ ही थोड़ी ट्रेनिंग भी दी गई. ट्रेनिंग सेंटर में आमेर को एयरबस A380 फ्लाइट की जानकारी भी दी गई जिसे वो उड़ाने वाला था.

एक

दिन में लाखों रुपये कमा लेता है ये 6 साल का बच्चा, जानिए कैसे


आमेर इस फ्लाइट के दौरान कैप्‍टन सामेर यखलेफ के साथ था. इस उड़ान के दौरान दोनों ने खूब बातचीत की. आमेर ने विमान उड़ाने से जुड़ी जानकारियों को भी उनके साथ साझा किया. यही नहीं उसने जहाज उड़ाने की प्रक्रिया, ऑपरेटिंग सिस्टम और इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाले तरीकों का भी शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान एयरलाइंस ने वीडियो बनाया जिसे आमेर के परिवार की सहमति के बाद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया गया. यह वीड‍ियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक दो करोड़ 10 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. आपको बता दें कि आमेर ने यूट्यूब में मौजूद वीडियो देखकर पायलट बनने के गुर सीखे थे.

बहरहाल, हमें पूरा यकीन है कि बड़े होकर आमेर जरूर एक सफल पायलट बनेगा. हमारी ओर से आमेर को शुभकामनाएं.

VIDEO
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adam Mohammad Amer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com