Viral Video: रूसी महिला से प्यार होने के बाद 3 तरह की शादियां करने वाले इंडियन युवक को आजकल एक अजीब डर सता रहा है. इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में अपने 16 सेकंड के इंस्टाग्राम (borschtandbiryani) वीडियो में किया है. इसमें उद्देश्य (Uddeshya) बेड पर लेटकर अपनी पत्नी केसेनिया (Kseniia) को फोन पर बात करते हुए देख रहे हैं. इस वीडियो में वे एक भी शब्द नहीं बोल रहे हैं, लेकिन उनके एक्सप्रेशन्स सबकुछ कह रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 1978 का मशहूर यूरो-डिस्को गाना 'Rasputin' बज रहा है और ओवले टेक्स्ट के जरिए उद्देश्य अपनी बात कह रहे हैं.
'उसने फोन पर KGB कहा'
वीडियो पर टेक्स्ट ओवरले में लिखा है, 'लोग मुझसे कहते रहते हैं कि मेरी पत्नी एक रूसी जासूस हो सकती है. बेशक मैं उन पर विश्वास नहीं करता. लेकिन कभी-कभी वह कोड वर्ड में बात करती है. उसने मुझे डराने के लिए फोन पर मजाक में 'KGB' कहा. क्या मुझे उसे बताना चाहिए कि मैं सच में डर गया हूं?' जो लोग KGB के बारे में नहीं जानते उन्हें बता दें कि इसकी फुल फॉर्म Komitet Gosudarstvennoy Bezopasnosti है. साल 1954 से साल 1991 के बीच एक्टिव KGB तत्कालीन सोवियत संघ (USSR) की मुख्य खुफिया सुरक्षा एजेंसी थी. यह एजेंसी सोवियत संघ के सभी 15 गणराज्यों की सुरक्षा संभालती थी.
72 हजार लोगों ने देखा वीडियो
इस रील के साथ उद्देश्य ने कैप्शन में लिखा- 'She might just be one !!!'. इस मजाकिया वीडियो को अब तक 72 हजार से ज्यादा व्यूज, 1590 लाइक्स और 24 कमेंट्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में पति उद्देश्य की जमकर टांग खींच रहे हैं. दीप सेनगुप्ता नाम के यूजर ने लिखा, 'भाग भाई भाग... अपनी जान बचाओ! वैसे इस बीच अपनी खिड़कियां भी चेक कर लेना.' वहीं, अमन जॉली ने कमेंट में लिखा, 'रूसी जासूस भारत की मोहल्ले वाली आंटियों से ट्रेनिंग लेने आई है'. जबकि मनीष राजपूत ने लिखा, 'भाई, तुम्हारे एक्सप्रेशंस देखकर मैं पागलों की तरह हंस रहा हूं.'
तीन तरह से शादी क्यों की?
एक दूसरे वीडियो में केसेनिया-उद्देश्य बताते हैं कि रूस से कानूनी तौर पर भारत लाने के लिए यह शादी सबसे पहले कोर्ट मैरिज के तौर पर की गई थी. इसके बाद साल 2026 की शुरुआत में ही इस कपल ने अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और फिर पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी रचाई है.
ये भी पढ़ें:- जहां शूट हुई थी 'मुसाफिर कैफे', उस होटल का पटियाला महाराजा से है खास नाता, जानिए 2 रात रुकने का खर्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं