विज्ञापन

एलन मस्क से लाख गुना अमीर! कैफे की एक गलती ने इस लड़की को बना दिया अरबों खरबों की मालकिन

कभी सोचा है कि कॉफी खरीदते-खरीदते आप दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन जाएं? इंग्लैंड की एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. रकम इतनी कि दुनिया की पूरी इकॉनमी भी छोटी लगे, मगर खर्च करने की इजाजत सिर्फ कॉफी और क्रोइसां तक.

एलन मस्क से लाख गुना अमीर! कैफे की एक गलती ने इस लड़की को बना दिया अरबों खरबों की मालकिन
खर्च सिर्फ कॉफी पर...कॉफी शॉप की गलती ने इस लड़की को बना दिया 'सबसे अमीर इंसान'

Sophie Downing coffee story: कभी-कभी जिंदगी ऐसा दिलचस्प मोड़ लेती है कि इंसान खुद भी यकीन नहीं कर पाता. एक आम सी सुबह, एक मामूली सी कॉफी और एक छोटा सा वाउचर, लेकिन जब बिल हाथ में आया तो मंजर ही बदल गया. रकम इतनी कि सुनकर अच्छे-अच्छे कारोबारी भी हैरत में पड़ जाएं. इंग्लैंड की एक 29 साल की लड़की के साथ ऐसा ही वाकया हुआ, जिसने उन्हें कागजों पर दुनिया की सबसे अमीर औरत बना दिया. दिलचस्प बात ये है कि ये दौलत है तो बेहिसाब, मगर खर्च करने की इजाजत सिर्फ दो चीजों तक महदूद है. आखिर क्या है ये पूरा किस्सा, आइए तफसील से जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-कुकर खुला तो उड़ गए होश, खाना बनाने वाली ने पैकेट समेत पका डाला चिकन, सोशल मीडिया पर छाया किचन कांड

कैफे की गलती या किस्मत का करिश्मा (200 Degrees Coffee case)

इंग्लैंड के नॉटिंघम की 29 साल की सोफी डाउनिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं. हुआ यूं कि उन्हें क्रिसमस पर 200 डिग्री कैफे का 10 पाउंड का वाउचर मिला था. हाल ही में जब उन्होंने उस वाउचर से माचा लाटे खरीदी, तो बिल में बचा हुआ बैलेंस देखकर उनके होश उड़ गए. रसीद पर दिखा कि उनके वाउचर में 63 क्वाड्रिलियन पाउंड का बैलेंस है. यानी 63 के आगे 15 शून्य. थ्योरी के हिसाब से यह रकम दुनिया के सबसे अमीर लोगों से भी लाख गुना ज्यादा है.

Latest and Breaking News on NDTV

आखिर हुआ क्या था (Sophie Downing gift card)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी कहानी एक टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से हुई. माना जा रहा है कि कैफे में वाउचर का अमाउंट स्कैन होने की बजाय उसका बारकोड नंबर सिस्टम में दिख गया. इसी वजह से इतना बड़ा आंकड़ा स्क्रीन पर आ गया. सोफी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो चाहें तो पूरी दुकान खरीद सकती हैं, लेकिन ऐसा करने से मसला खड़ा हो सकता है. काउंटर पर मौजूद स्टाफ भी यह आंकड़ा देखकर हैरान रह गया.

Latest and Breaking News on NDTV

29 साल की सोफी की किस्मत का करिश्मा (Sophie Downing worlds richest pound)

यह खबर सिर्फ मजेदार किस्सा नहीं है, बल्कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम और टेक्निकल एरर की एक मिसाल भी है. छोटी सी तकनीकी गलती कैसे बड़ी चर्चा बन जाती है, यह इसका जीता जागता उदाहरण है. कभी-कभी किस्मत और टेक्नोलॉजी मिलकर ऐसा तमाशा खड़ा कर देते हैं, जो हंसी भी दिलाए और हैरानी भी. सोफी डाउनिंग की यह कहानी यही बताती है कि डिजिटल दुनिया में एक छोटी सी गलती भी सुर्खियां बन सकती है.

ये भी पढ़ें:-कंपनी में AI के आते ही...टीम का हो गया सफाया, फाउंडर ने बयां किया करियर का सबसे दर्दनाक दौर

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com