देश की राजधानी की शान दिल्ली मेट्रो एकबार फिर से सुर्खियों में है. यूं तो सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, जिनमें कभी लड़ाई-झगड़े, तो कभी अश्लील हरकतें करते लोग नजर आते ही रहते हैं. वहीं सुर्खियों में रहने के पीछे एक वजह ये भी है कि, दिल्ली मेट्रो अब रीलबाजों का अड्डा बन गई है. हाल ही में इंटरनेट पर दिल्ली मेट्रो से जुड़ी एक और वीडियो सामने आ रही है, जिसमें दो लड़कियां मेट्रो कोच के अंदर भोजपुरी गाने पर बलखाती नजर आ रही हैं.
दिल्ली मेट्रो में डांस
देखा जाए तो दिल्ली मेट्रो में रीलबाजों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. तमाम चेतावनियों के बावजूद चलती मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है. इसी कड़ी अब एक और वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लड़कियों को भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते देखा जा सकता है. इस वीडियो को जहां कुछ लोग मनोरंजक बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे अनुचित और मेट्रो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए घोर आपत्ति जता रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
इन रील्स वालों के लिए एक दो मेट्रो कही साइड में खड़ी कर दो यार जहां देखो वहां चालू हो जाते है । #DelhiMetro में तो ये चल ही रहा है कही #MumbaiMetro में भी ये चालू न हो जाए pic.twitter.com/l8pzDHKxpy
— Mahendra Singh (@mahendrasinh280) June 11, 2024
वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो कोच के अंदर भोजपुरी सॉन्ग 'तोहार पतली कमर, तोहार तिरछी नजर' पर जोशीले मूव्स करते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान वहां मौजूद भीड़ का रिएक्शन देखने लायक है, जो कि लड़कियों की ओर देख तक नहीं रही. वीडियो देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेट्रो में सफर करने वालों को अब इन रीलबाजों से कोई फर्क नहीं पड़ता. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @mahendrasinh280 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. महज 12 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं.
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट
वीडियो देख चुके लोगों का कहना है कि, दिल्ली मेट्रो को यातायात के साधन के रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. देखा जाए तो इस तरह की गतिविधियां मेट्रो के अनुशासन और दूसरों के आराम में बाधा डालती हैं. इसके अलावा कई लोगों ने तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. एक यूजर ने अधिकारियों से अपील करते हुए लिखा, जहां देखो वहां चालू हो जाते हैं. इन रीलबाजों के लिए अलग से मेट्रो खड़ी करवा दीजिए. दूसरे यूजर ने लिखा, स्टेशन पर इनकी फोटोज लगाई जाएं, तब सुधरेंगे. तीसरे यूजर ने लिखा, दिल्ली मेट्रो में तो यह चल ही रहा है, कहीं मुंबई मेट्रो में भी चालू न हो जाए.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं