विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

दिल्‍ली की जहरीली हवा में सांस लेने आए ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्‍स, लोगों ने क‍िए मजेदार ट्वीट्स

प्रिंस चार्ल्‍स और उनकी पत्‍नी कैमिला पार्कर ने दिल्‍ली में कदम रखा ही था कि लोगों ने उनकी खराब टा‍इमिंग पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. ट्विटर यूजर्स ने एक से बढ़कर एक मजेदार ट्वीट्स किए हैं

दिल्‍ली की जहरीली हवा में सांस लेने आए ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्‍स, लोगों ने क‍िए मजेदार ट्वीट्स
पत्‍नी कै‍म‍िला पार्कर के साथ प्रिंस चार्ल्‍स
  • दिल्‍ली-एनसीआर में स्‍मॉग की घनी चादर छाई हुई है
  • ऐसे में प्रिंस चार्ल्‍स राजधानी द‍िल्‍ली पहुंचे हैं
  • लोगों ने प्रिंस की खराब टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं
नई द‍िल्‍ली: दिल्‍ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से धुएं, कोहरे और प्रदूषण ने मिलकर हवा में जहर घोल दिया है. इस जहरीली हवा में सांस लेना दूभर हो गया है, लेकिन लोग कर भी क्‍या सकते हैं. रोजी-रोटी के जुगाड़ में घर से बाहर निकलना सभी की मजबूरी है. काम पर ता जाना ही है, भले ही बाहर कैसा भी मौसम हो. ऐसे में एक बात तो साफ है क‍ि दिल्‍ली से बाहर रहने वाले जो लोग यहां घूमने या किसी और काम से आना चाहते हैं उन्‍हें इस वक्‍त अपना प्‍लान कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए. लेकिन लगता है कि ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्‍स और उनकी पत्‍नी कैमिला पार्कर इन सब बातों से अंजान थे और राजधानी दिल्‍ली आ पहुंचे. हालांकि दोनों ने दिल्‍ली में कदम रखा ही था कि लोगों ने उनकी खराब टा‍इमिंग पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. ट्विटर यूजर्स ने प्रिंस चार्ल्‍स और कैमिला पार्कर दिल्‍ली आगमन पर एक से बढ़कर एक मजेदार ट्वीट्स किए हैं:

वरुण धवन और बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह ने शेयर की दिल्‍ली के Smog के साथ Selfie

1. 2. 3. 4. 5. 6. 7. VIDEO: इस ज़हरीली हवा के ज़िम्मेदार हम सब हैं?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Charles In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com