विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

TikTok पर मिला 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' का जवाब, पति ने पत्नी को दिया पूरा हिसाब, देखें मजेदार Video

बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) का एक डायलॉग ''एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानों रमेश बाबू'' सुपरहिट हुआ था. इतने सालों बाद टिकटॉक (TikTok) पर इस सवाल का जवाब मिल चुका है.

Also Read in
TikTok पर मिला 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' का जवाब, पति ने पत्नी को दिया पूरा हिसाब, देखें मजेदार Video
TikTok पर मिला 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' का जवाब.

बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) का एक डायलॉग ''एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानों रमेश बाबू'' सुपरहिट हुआ था. इतने सालों बाद टिकटॉक (TikTok) पर इस सवाल का जवाब मिल चुका है. टिकटॉक पर ये मजेदार वीडियो (TikTok Funny Video) छाया हुआ है. इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग पति-पत्नी की इस मजेदार नोक-झोंक को खूब पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: चेन्नई एयरपोर्ट पर लगे इस साइन बोर्ड को देखकर हैरान रह गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- 'सच में...'

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति कहता है 'टॉवेल दे दो मैं नहाने जा रहा हूं.' इस पर पत्नी कहती है, ''खुद ले लो देखों मैं सिंदूर लगा रही हूं... तुम्हें पता है एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या है?'' इस सवाल पर पति जवाब देता है, ''हां, अभी बताता हूं एक चुटकी सिंदूर की कीमत... रसोई का राशन 5 हजार, बच्चों की स्कूल फीस 6 हजार, बिजली का बिल 3 हजार, पानी का बिल दो हजार, घर की ईएमआई 20 हजार, दवाई 1500 रुपये, बच्चों की ट्यूशन फीज 1500 और अन्य खर्चे 6 हजार. ये सब इसलिए क्योंकि तुम्हारी मांग में सिंदूर भरा है. नहीं तो, 10 हजार में मस्त जी रहा था मैं.' इतना कह कर पति रोते हुए निकल जाता है. 

ये भी पढ़ें: जीप में जंगल सफारी पर निकले लोग, अचानक सामने आया बाघ तो डरकर ड्राइवर ने किया ऐसा... देखें VIDEO

देखें VIDEO:

ये फनी वीडियो टिकटॉक पर टॉप ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो को गुंजन गिरी ने शेयर किया है, जिनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ''कुल मिलाकर सिंदूर की कीमत 47 हजार रुपये होती है.'' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''मैं इस सवाल का जवाब कई सालों से ढूंढ रहा था, आखिरकार मुझे टिकटॉक पर इसका जवाब मिल गया.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok, TikTok Viral Video, Husband Wife Fight, Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com