विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2021

भालू दो पैरों पर खड़ा हुआ, तो डर के मारे ज़मीन पर बैठ गया शेर, फिर हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले- नाम का ही राजा है - देखें Video

इस वीडियो में भालू और बाघ के बीच आमना-सामना होते हुए दिखाया गया है, लेकिन दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को छुआ तक नहीं. क्या ऐसा एनकाउंटर भालू और बाघ के बीच आपने पहले कभी देखा है.

भालू दो पैरों पर खड़ा हुआ, तो डर के मारे ज़मीन पर बैठ गया शेर, फिर हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले- नाम का ही राजा है - देखें Video
भालू दो पैरों पर खड़ा हुआ, तो डर के मारे ज़मीन पर बैठ गया शेर

सोशल मीडिया पर भालू और बाघ की लड़ाई के कई वीडियो आपको देखने के लिए मिल जाएंगे. लेकिन, अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा है. इस वीडियो में भालू और बाघ के बीच आमना-सामना होते हुए दिखाया गया है, लेकिन दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को छुआ तक नहीं. क्या ऐसा एनकाउंटर भालू और बाघ के बीच आपने पहले कभी देखा है. दरअसल,वीडियो में दिखाया गया है कि भालू, बाघ के सामने दो पैरों पर खड़ा हो जाता है, ये देखते ही बाघ घबरा कर जमीन पर बैठ जाता है और फिर लोगों को दूर से देखकर भालू वहां से चला जाता है.

देखें Video:

वायरल हो रहा ये IFS अधिकारी संदीप त्रिपाठी ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाघ को जंगल में एक रास्ते पर चलते हुए दिखाया गया है. कुछ सेकेंड के बाद, एक भालू पीछे से बाघ के पास आता है और अपने पिछले पैरों पर खड़ा होने की कोशिश करता है. जैसे ही वो खड़ा हो जाता है, बाघ डर से जमीन पर बैठ जाता है.

14 अक्टूबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अबतक 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगो वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर चुके हैं. लोग बाघ के डरपोक व्यवहार पर काफी हैरान थे.

इस वीडियो को भी देखें : समुद्र में तैरने के लिए कुत्ते ने मालिक के साथ ऐसे लगाई छलांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger And Sloth Bear Encounter, Tiger And Sloth Bear Video, Shocking Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com