विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2021

बंदरों के बीच डांस कर रहा था ये शख़्स, लोगों ने कहा- बसंती, बंदरों के सामने नाच रहा है!

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इन वीडियोज़ को देखकर कभी हम हंसने लगते हैं, तो कभी हम भावुक हो जाते हैं. हमेशा की तरह आज भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है...

बंदरों के बीच डांस कर रहा था ये शख़्स, लोगों ने कहा- बसंती, बंदरों के सामने नाच रहा है!

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इन वीडियोज़ को देखकर कभी हम हंसने लगते हैं, तो कभी हम भावुक हो जाते हैं. हमेशा की तरह आज भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख़्स बंदरों के बीच डांस कर रहा है. बंदरों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आख़िर ये शख्स कर क्या रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर लोग बहुत कमेंट्स भी कर रहे हैं.

वीडियो देखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बंदरों की झूंड के सामने मस्ती कर रहा है. मस्ती करते हुए वो डांस कर रहा है. जैसे ही वो डांस करता है बंदर वहां से हटने लगते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखकर लोग ख़ूब मज़े ले रहे हैं.

ये भी देखें- हम लोगों को नियमित रूप से हाथ धोने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं?

इस वीडियो को gracy52_ नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को 10 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा है, वहीं 91 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लाइक्स किए हैं. वायरल वीडियो पर बहुत कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बसंती बंदरों के सामने नाच रहा है, वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- बंदरों के सामने लोग बंदर ही बन जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media, Viral Video, Trending News, Monkey Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com