A Dry Leaf Or Butterfly: प्रकृति अपने अंदर कई रहस्य छिपाए हुए है, जो वक्त रहते सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद कई बार खुद अपनी ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. 19 सेकेंड के इस वीडियो में आपको कुदरत का एक ऐसा अजूबा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. यूं तो दुनियाभर में पशु-पक्षियों, जानवरों और कीटों की एक से बढ़कर एक कई प्रजातियां पाई जाती है, जो कई बार लोगों को हैरान कर देती हैं. हाल ही में एक ऐसा ही रहस्य से भरा वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रकृति की जादूगरी देखने को मिल रही है. वीडियो में आपको एक सूखा पत्ता दिखाई देगा, जो पल भर में एक अलग ही रूप धारण कर लेगा.
हैरान कर देने वाले इस वीडियो में एक सूखा पत्ता नजर आ रहा है, जो अगले ही पल एक तितली नजर आता है. वीडियो में यह सूखा पत्ता एक तितली में सिमटा हुआ नजर आ रहा है. दुनिया में ऐसे तो तरह-तरह की तितलियां देखने को मिलती है, जो आपका ध्यान खींचने के साथ-साथ कुछ आपको हैरान भी कर सकती हैं. दरअसल, विभिन्न प्रजातियां अपने लिए विशेष रक्षा तंत्र विकसित करती हैं, जो उनके अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण हैं. कुछ ऐसा ही रक्षा तंत्र कालिमा इनाचस तितली भी रचती है. वीडियो में यह तितली अपने पंख बंद करते ही किसी सूखे पत्ते की तरह नजर आती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
Incredible camouflage of the Kallima inachus butterfly.pic.twitter.com/2CHYdYzgHZ
— Fascinating (@fasc1nate) December 26, 2022
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @fasc1nate नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 13.8M व्यूज मिल चुक हैं, जबकि 39 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'कलिमा इनाचस तितली का अविश्वसनीय छलावरण. हालांकि, जब इसके पंख खुले होते हैं, तो यह एक चमकीले रंग के पैटर्न को प्रकट करती है.' वीडियो वाकई रहस्यों से भरा है, जो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.
वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जमीन पर एक पत्ते को देखने की कल्पना करो और फिर यह खुल जाए चमकीला नारंगी और नीला दिखे, यह एक अजूबा होगा.' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कलिमा इनाचस के नाम से जानी जाने वाली ये तितली, भारत और जापान में पाई जाने वाली निम्फालिड तितली की एक प्रजाति है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं