विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2018

फीफा अध्यक्ष ने थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों को विश्व कप फाइनल के आमंत्रित किया

फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों की फुटबाल टीम को रूस में विश्व कप का फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया हैं.

फीफा अध्यक्ष ने थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों को विश्व कप फाइनल के आमंत्रित किया
फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों की फुटबाल टीम को रूस में विश्व कप का फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया हैं. इनफैनटिनो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दो सप्ताह पहले बाढ़ की पानी बढ़ने से गुफा में फंसे ‘वाइल्ड बोअर्स ’ टीम के खिलाड़ियों को बचा लिया जाएगा और 15 जुलाई को वे मास्को में फाइनल के लिए मौजूद रहेंगे.

उन्होंने थाईलैंड फुटबाल संघ के प्रमुख को भेजे पत्र में लिखा , ‘‘हमें उम्मीद हैं कि वे जल्द ही अपने परिवार से मिलेंगे और अगर उनका स्वास्थ्य उन्हें यात्रा करने की इजाजत देता है तो मुझे उन्हें 2018 विश्व कप फाइनल में मेहमान के तौर पर आमंत्रित करने खुशी होगी. ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ मुझे उम्मीद है कि वे फाइनल मैच में हमारे साथ होंगे जो नि:संदेह ही उत्सव मनाने का एक अद्भुत क्षण होगा. ’’

थाईलैंड के 11 से 16 साल के फुटबाल खिलाड़ी 23 जून से अपने कोच के साथ अंधेरी गुफा में फंसे हुए है. लापता होने के नौ दिन बाद गोताखोरों ने उनका पता लगाया है और बच्चों का वीडियो जारी किया गया था जिस में वह मुस्कुराते हुए दिख रहे है.

(इनपुट-पीटीआई)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand Under-16 Football Team, FIFA World Cup 2018, World Cup 2018 Finals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com