विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2018

VIDEO: जब इमारत से गिर रही महिला को बचाने 'सुपरहीरो' बन आ गया यह पुलिसवाला

अब उस पुलिस अधिकारी को सोशल मीडिया पर एक सुपर हीरो के रूप में लोग सम्मान दे रहे हैं. 

Also Read in
VIDEO: जब इमारत से गिर रही महिला को बचाने 'सुपरहीरो' बन आ गया यह पुलिसवाला
महिला को बचाते पुलिस वाले
नई दिल्ली: चीन में एक महिला के लिए पुलिसवाले ने जो किया है, उसकी वजह से उस महिला की जिंदगी कर्जदार हो गई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उस पुलिस वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिसमें पुलिस ने इमारत से गिर रही एक महिला को एन वक्त पर आकर बचा लिया. इस ड्रामेटकली वायरल वीडियो में महिला एक इमारत से गिरती नजर आ रही है. हालांकि, कॉप अपनी सूझबूझ और त्वरित एक्शन से वह महिला को किसी तरह से नुकसान पहुंचने से बचा लेता है और उसे गिरते हुए कैच कर लेता है. यही वजह है कि अब उस पुलिस अधिकारी को सोशल मीडिया पर एक सुपर हीरो के रूप में लोग सम्मान दे रहे हैं. 

VIDEO: खिड़की से कूदकर सुसाइड करने जा रही थी लड़की, देखें क्या हुआ फिर...

CGTN द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किये गये वीडियो में कैमरे ने काफी डरा देने वाले मोमेंट को कैद किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला पहली मंजिल से गिरती है. बता दें कि यह महिला चीन के आस्कू प्रांत की बताई जा रही है. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, उस महिला का उसके पति के साथ बहस हुई थी. हाालंकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह फिसल गई या फिर खुद कूद गई. 

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि पुलिस वाला तुरंत महिला की ओर दौड़ता है और उसे गिरने से बचा लेता है. हालांकि, महिला को बचाने के क्रम में पुलिस अधिकारी के पीठ के नीचले हिस्से में चोटें आई हैं. 



यूट्यूब पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के शानदार कमेंट कर रहे हैं. इनमें से एक कमेंट है- इस असली हीरो के भगवान आशीर्वाद दे. वहीं ट्विटर पर इस पुलिस वाले को यूजर रीयल सुपरमैन कह रहे हैं. वहीं कई लोग यह कह रहे हैं कि यह अधिकारी सम्मान का हकदार है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cop Saves Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com