विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2023

सिंगर Mika Singh ने दोहा एयरपोर्ट पर भारतीय करंसी किया इस्तेमाल, पीएम मोदी को किया सलाम

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर मीका सिंह भारतीय मुद्रा के साथ शॉपिंग कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मीका सिंह पीएम मोदी का गुणगान कर रहे हैं और सलाम कर रहे हैं. मीका सिंह ने बुधवार को अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया.

सिंगर Mika Singh  ने दोहा एयरपोर्ट पर भारतीय करंसी किया इस्तेमाल, पीएम मोदी को किया सलाम

Indian Currency in Qatar: Mika Singh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मीका सिंह दोहा एयरपोर्ट पर इंडियन करेंसी के साथ खरीददारी कर रहे हैं. साथ ही साथ लोगों को बता रहे हैं कि यहां भारत का कद बढ़ा है. भारतीय मुद्रा से दोहा एयपोर्ट पर खरीददारी की जा सकती है. वीडियो में मीका सिंह ने पीएम मोदी को सलाम भी किया है. यह वीडिय सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इंटरनेट पर कमेंट कर रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर मीका सिंह भारतीय मुद्रा के साथ शॉपिंग कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मीका सिंह पीएम मोदी का गुणगान कर रहे हैं और सलाम कर रहे हैं. मीका सिंह ने बुधवार को अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, “गुड मॉर्निंग. दोहा एयरपोर्ट पर एक फैशन स्टोर में मुझे भारतीय रुपए से शॉपिंग करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है. आप भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल यहां किसी रेस्टोरेंट में भी कर सकते हैं. नरेंद्र मोदी साहब को बड़ा सैल्यूट है, जिनकी वजह से हम अपने पैसे डॉलर्स की तरह इस्तेमाल कर पा रहे हैं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत ही ज़्यादा हिट्स मिल रहे हैं. 2 लाख से ज़्यादा सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस वीडियो को देखा है. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहा है. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- भारतीय मुद्रा की पहचान विश्व में हो रही है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा- महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आपको सलाम.

ये VIDEO भी देखें : हेमा मालिनी ने मेट्रो और ऑटो में किया सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, Doha Airport, Singer Mika Singh, Viral And Trending Story, Ajab Gajab Story, News And Trending, Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com