विज्ञापन
This Article is From May 21, 2019

महिला ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर्स रह गए हैरान, बोले- 'पहली बार देखी ये अनोखी घटना...'

पोलैंड में सोमवार को एक महिला ने एक साथ छह जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. माना जा रहा है कि पोलैंड में ऐसा पहली बार हुआ है. इन बच्चों का जन्म उत्तरी पोलैंड के एक अस्पताल में सीजेरियन के जरिये हुआ.

Also Read in
महिला ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर्स रह गए हैरान, बोले- 'पहली बार देखी ये अनोखी घटना...'

पोलैंड में सोमवार को एक महिला ने एक साथ छह जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. माना जा रहा है कि पोलैंड में ऐसा पहली बार हुआ है. इन बच्चों का जन्म उत्तरी पोलैंड के एक अस्पताल में सीजेरियन के जरिये हुआ. इन छह बच्चों में चार लड़कियां और दो लड़के हैं. क्राकोव स्थित यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की प्रवक्ता मारिया व्लोद्कोव्सका ने कहा कि इन बच्चों का जन्म गर्भ के 29वें सप्ताह में हुआ है.

पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, दायीं ओर धड़कता मिला दिल... डॉक्टर्स रह गए हैरान

उन्होंने कहा कि इनका वजन 890 ग्राम से 1.3 किलोग्राम के बीच है. मारिया ने कहा कि बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन आगे के विकास के लिये उन्हें इंक्यूबेटर में रखा गया है. पहले उम्मीद की जा रही थी कि पांच बच्चों का जन्म होने वाला है.

शादी के बाद हुआ पत्नी को किसी और से प्यार, बीच में आया पति तो BF के साथ मिलकर ऐसे हटाया रास्ते से

अस्पताल के नियोनैटोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रिसजार्ड लौटरबाख ने कहा, 'यह पोलैंड में पहली बार हुआ है कि एक साथ छह जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है. यह पूरे विश्व में अनोखी घटना है.' पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज दूदा ने ट्विटर पर बच्चों के माता-पिता तथा चिकित्सकों को बधाई दी.

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Poland, Sextuplets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com