विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2017

देखें वीडियो: दो औरतें लड़ा रही थीं पंजा, एक ने दूसरी का हाथ ही तोड़ दिया!

​सबसे ज्यादा सदमे में तो वह दूसरी महिला थीं, जिनसे कि पंजा लड़ाया जा रहा था. सबसे पहले उन्हीं को पता चला था कि उनके अपोजिट खेल रही महिला की हड्डी टूट गई है. वह काफी देर तक सदमे मे दिखीं. 

Also Read in
देखें वीडियो: दो औरतें लड़ा रही थीं पंजा, एक ने दूसरी का हाथ ही तोड़ दिया!
  • क्रू भी शो के लाइव होने की परवाह छोड़ कर एक औरत के पास दौड़ आई.
  • वे टीवी पर लाइव आर्म रेस्लिंग करने वाली थीं.
  • हुआ कुछ ऐसा कि वहां मौजूद सभी हक्के-बक्के रह गए.
वो दोनों टीवी पर लाइव थीं, दोनों को अपनी-अपनी ताकत पर पूरा भरोसा था, जीत दर्ज करने के लिए दोनों लड़ा रही थीं पंजा, लेकिन तभी हुआ कुछ ऐसा कि वहां मौजूद सभी हक्के-बक्के रह गए. सेट पर मौजूद क्रू भी शो के लाइव होने की परवाह छोड़ कर एक औरत के पास दौड़ आई और उसे वहां से ले गई... दरअसल यह पूरा मामला है अर्जेण्टीना के एक गेम शो 'एन क्यू मनो एस्टा' की. जहां दो महिलाएं एक दूसरे से कॉम्पटिशन करने की पूरी तैयारी कर आईं थीं और वे टीवी पर लाइव आर्म रेस्लिंग करने वाली थीं. 

सब कुछ पहले से तय शड्यूल के हिसाब से हो रहा था. शो भी लाइव हो चुका था. लेकिन अचानक शो में कुछ ऐसा हो गया कि मामला ही बदल गया... इस शो के दौरान जैसे ही दोनों महिलाओं के बीच मैच शुरू होता है कुछ ही पलों के अंदर एक महिला के हाथ की हड्डी टूट गई. शो के दौरान हुआ यह दर्दनाक हादसा इस सोशल मीडिया पर भी फैल गया. 
 
woman breaks bone


इस शो का व‍ीडियो देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां मौजूद लोगों को कैसा लगा होगा. शो के होस्ट को जैसे ही यह पता चला कि हुआ क्या है वह हैरान हो गए और सेट पर मौजूद तमाम लोग भी उस महिला की मदद करने के लिए आगे आ गए. सभी उस महिला की टूटी हुई कोहनी को सहारा देकर बड़ी ही सावधानी से उसे सेट से ले गए. 

एक नजर इस वीडियो पर-



सबसे ज्यादा सदमे में तो वह दूसरी महिला थीं, जिनसे कि पंजा लड़ाया जा रहा था. सबसे पहले उन्हीं को पता चला था कि उनके अपोजिट खेल रही महिला की हड्डी टूट गई है. वह काफी देर तक सदमे मे दिखीं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Breaks Bone On Game Show, Argentina, Game Show, Bone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com