विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2018

सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, फैन्स ने ली चुटकी, बोले- नामकरण के लिए योगी आदित्यनाथ को बुलाया जाए

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है. पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने फैन्स को ट्विटर पर ये खुशखबरी सुनाई.

Also Read in
सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, फैन्स ने ली चुटकी, बोले- नामकरण के लिए योगी आदित्यनाथ को बुलाया जाए
सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, ट्विटर पर आए ऐसे कमेंट्स.
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है. पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने फैन्स को ट्विटर पर ये खुशखबरी सुनाई. उन्होंने बताया कि बेटा और मां स्वस्थ है. ट्विटर पर #BabyMirzaMalik टॉप ट्रेंड कर रहा है. ये हैशटैग सानिया मिर्जा ने ही दिया था जब उन्होंने फैन्स को प्रेग्नेंसी की बात बताई थी. बता दें, उनके बेटे का सरनेम भी 'मिर्जा मलिक' होगा. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैन्स तक हर कोई उनको बधाई दे रहा है. 

सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, #BabyMirzaMalik के आते ही सोशल मीडिया पर मची खलबली
 
एक ट्विटर यूजर ने चुटकी लेते हुए बच्चे के नामकरण के लिए योगी आदित्यनाथ को न्यौता भेजने की मांग की है. वहीं कई लोग मामा बनने की खुशी मना रहे हैं. ट्विटर पर लोग तरह-तरह से सानिया-शोएब को बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'मामा बनने पर मैं खुद को बधाई देता हूं और आप दोनों को भी बधाईयां.'

प्रेग्नेंट सानिया मिर्जा ने पति शोएब के साथ खाई राजस्थानी थाली, ऐसे हुआ Baby Shower
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anam Mirza (@anammirzaaa) on


सानिया मिर्जा के मां बनने की जानकारी सबसे पहले उनकी बहन ने दी. अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की जिसमें वो बता रही हैं कि वो खाला बन चुकी हैं. भांजे का जन्म 30 अक्टूबर 2018 को हुआ है. सानिया मिर्जा की सबसे करीबी दोस्त फराह खान ने भी तस्वीर पोस्ट करते हुए सानिया को बधाई दी है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sania Mirza, Shoaib Malik, Baby Mirza Malik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com