विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

रिफंड नहीं, क्वालिटी चाहिए...Zepto से आया सड़ा अंडा और खराब तरबूज, ग्राहक का फूटा ग़ुस्सा, बोलीं- हम अस्पताल पहुंच सकते थे

Zepto rotten eggs video: ज़ेप्टो से आया सड़ा अंडा और खराब तरबूज, कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जताई नाराज़गी, बोलीं- 'हम अस्पताल पहुंच सकते थे.'

रिफंड नहीं, क्वालिटी चाहिए...Zepto से आया सड़ा अंडा और खराब तरबूज, ग्राहक का फूटा ग़ुस्सा, बोलीं- हम अस्पताल पहुंच सकते थे
ऑनलाइन ऑर्डर बना खतरा? ज़ेप्टो की डिलीवरी में निकले सड़े सामान

Woman Gets Black, Mouldy Eggs And Spoiled Watermelon From Zepto: आज की बिजी लाइफस्टाइल में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स ने लोगों की ज़िंदगी को आसान बना दिया है, लेकिन अब इन्हीं ऐप्स से जुड़ी गुणवत्ता और भरोसे को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. ताज़ा मामला ज़ेप्टो (Zepto) से जुड़ा है, जिसमें एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर आयुषी प्रसाद (Ayushi Prasad) ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आयुषी ने दिखाया कि ज़ेप्टो से मंगवाए गए अंडों में से एक पूरी तरह से सड़ा हुआ था और उसमें से काला तरल निकल रहा था. इसके साथ ही एक खराब तरबूज भी दिखाया गया.

ज़ेप्टो से मिले सड़े अंडों का वीडियो वायरल (Zepto delivery controversy)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, @zeptonow how is this acceptable? हर बार या तो कच्चे फल या सड़े हुए भेजते हो. अब मैंने सबक ले लिया है, दोबारा ऑर्डर नहीं करूंगी. रिफंड काफी नहीं है, क्वालिटी सुधारो. हम तुम्हारी वजह से ज़्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं. आयुषी ने आगे बताया कि वो और उनका परिवार ये अंडे उबाल कर खा चुके थे. बाद में जब स्वाद कुछ अजीब लगा तो एक अंडा तोड़कर देखा, जिसमें से काली तरल चीज़ निकली. उन्होंने कहा, Zepto वाले भइया FYI ये अंडे हम खा चुके थे, बाद में टेस्ट अजीब लगा तो चेक किया, अगर नहीं चेक करते तो हम अस्पताल में होते.

यहां देखें वीडियो

यूज़र बोली- अब भरोसा नहीं (Zepto service complaint)

यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई लोगों ने कमेंट में अपनी-अपनी शिकायतें शेयर कीं. एक यूज़र ने लिखा, मैंने तो फल और सब्जियां ऑनलाइन मंगवाना ही बंद कर दिया है. हमेशा पैक्ड आइटम की एक्सपायरी चेक करो. एक अन्य यूज़र ने कहा, मेरे साथ दही के साथ ऐसा हुआ था, रिफंड तो मिला लेकिन भरोसा टूट गया. तीसरे यूज़र ने लिखा, मेरे ऑर्डर का आधा सामान आया ही नहीं और दो बार शिकायत के बाद भी रिफंड नहीं मिला.  इस पर ज़ेप्टो ने भी तुरंत जवाब दिया और लिखा, We understand your concern. कृपया ऑर्डर डिटेल्स DM करें, हम आपकी मदद करना चाहते हैं. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती निर्भरता के साथ-साथ ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं. सवाल यही है....क्या हम ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं?

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zepto, Rotten Eggs, Viral Video, Zepto Delivery, Customer Receives Rotten Eggs, Zepto Order, Zepto Rotten Eggs Video, Zepto Spoiled Food Delivery, Zepto Viral Complaint, Ayushi Prasad Zepto News, Zepto Customer Bad Experience, Online Food Delivery Quality Issue, Zepto Delivery Controversy, Food Safety India Online, Zepto Service Complaint, Zepto Bad Order Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com