PSL 2021 IU vs KK: पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद युनाइटिड और कराची किंग्स (Islamabad United Vs Karachi Kings) के बीच मुकाबला खेला गया, जहां इफ्तेखार अहमद (Iftikhar Ahmed) की धमाकेदार पारी की बदौलत इस्लामाबाद ने कराची को 8 विकेट से हरा दिया. उन्होंने 39 गेंद पर 71 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे. कराची की तरफ से बाबर आजम (Babar Azam) ने 81 रन की पारी खेली, लेकिन कराची जीत नहीं सका. कराची की तरफ से खेल रहे मार्टिक गुप्टिल (Martin Guptill) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) की लड्डू गेंद पर वो बोल्ड हो गए और आउट होने के बाद वो खुद पर गुस्सा करते नजर आए. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
कराची 6 ओवर में एक विकेट खोकर 62 रन बना चुका था. क्रीज पर बाबर आजम और मार्टिन गुप्टिल मौजूद थे. मोहम्मद वसीम 7वां ओवर डालने आए. उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर गुप्टिल को लेंथ बॉल डाली, जिस पर गुप्टिल ने डिफेंसिव शॉट खेला. बॉल बल्ले से एज लेकर विकेट पर जा लगी. खुद को ऐसे आउट होता देख गुप्टिल गुस्सा गए और गेंद को हाथ से मारते दिखे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
He didn't see that coming! @Martyguptill falls prey to @Wasim_Jnr's pace attack ???? #MatchDikhao l #HBLPSL6 l #IUvKK pic.twitter.com/7jy1Oqh4Zs
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) June 14, 2021
कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए. बाबर आजम ने 54 गेंद पर 81 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनके अलावा अफगानी बल्लेबाज नजीबुल्लाह ज़ादरान ने 42 गेंद पर 71 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे.
इस्लामाबाद की पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. उस्मान ख्वाजा और मोहम्मद अखलाक जल्दी आउट हो गए. उसके बाद कोलिन मुनरो और इफ्तेखार अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की. इस्लामाबाद ने फिर कोई विकेट नहीं खोया. मुनरो ने 88 और अहमद ने 71 रन की नाबाद पारी खेलते हुए इस्लामाबाद को जीत दिला दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं