विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

प्रियंका गांधी ने डाली साड़ी वाली फोटो, लोगों ने दी सालगिरह की बधाई, पति से बोलीं- 'डिनर पर चलें रॉबर्ट'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने #साड़ी ट्विटर ट्रेंड के तहत बुधवार को साड़ी वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिस पर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शादी की सालगिरह समझकर उन्हें बधाई देने लगे.

प्रियंका गांधी ने डाली साड़ी वाली फोटो, लोगों ने दी सालगिरह की बधाई, पति से बोलीं- 'डिनर पर चलें रॉबर्ट'
ट्विटर पर प्रियंका ने पोस्ट की साड़ी वाली तस्वीर, गलतफहमी में लोगों ने दी सालगिरह की बधाई.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने #साड़ी ट्विटर ट्रेंड के तहत बुधवार को साड़ी वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिस पर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शादी की सालगिरह समझकर उन्हें बधाई देने लगे. बाद में प्रियंका ने लोगों का आभार प्रकट किया और स्पष्ट किया कि उनकी शादी की सालगिरह फरवरी महीने में होती है.

#SareeTwitter में प्रियंका गांधी वाड्रा और यामी गौतम ही नहीं आम महिलाओं की ये तस्वीरें भी हुईं Viral

दरअसल, प्रियंका ने ‘#साड़ी ट्विटर' ट्रेंड के तहत अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. इस ट्रेंड के तहत महिलाएं साड़ी पहने हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं. प्रियंका ने अपनी साड़ी वाली तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘‘मेरी शादी के दिन (22 साल के पहले) सुबह की पूजा.'' इसके बाद कई यूजर्स उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देने लगे.

प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं #SareeTwitter में, पोस्ट की 22 साल पुरानी तस्वीर

बाद में प्रियंका ने कहा, ‘‘सालगिरह की बधाई देने के लिए सभी का धन्यवाद. यह तस्वीर सिर्फ ‘#साड़ी ट्विटर' के लोगों के लिए थी. मेरी सालगिरह फरवरी में होती है.'' बाद में उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा, ‘‘आप मुझे अब भी डिनर के लिए बाहर ले जा सकते हैं.''

प्रियंका गांधी ने Twitter पर साधा बीजेपी सरकार पर निशाना, पूछ लिया ये बड़ा सवाल

#SareeTwitter ट्रेंड सोमवार सुबह शुरू हुआ था. कई बड़ी सेलेब्स और नेता अपनी पसंदीदा साड़ी में तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कर रही हैं. इनमें शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और भाजपा के नुपूर शर्मा शामिल हैं. बहुत से सेलेब्रिटिज़ ने एक नहीं बल्कि साड़ी पहने कई तस्वीरों को शेयर किया. यही नहीं बल्कि कई आम लड़कियों ने भी साड़ी पहनें अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की. इस #Sareetrend या #SareeTwitter सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि श्रीलंका में भी देखा गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Saree Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com