विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2018

PNB के बाद नीरव मोदी ने इस शख्स को लगाई चपत, 1.5 करोड़ में बेची नकली हीरे की अंगूठी

पंजाब नैशनल बैंक को 14,356.84 करोड़ का चूना लगाने वाले नीरव मोदी का एक और ठगी का बड़ा मामला सामने आया है.

PNB के बाद नीरव मोदी ने इस शख्स को लगाई चपत, 1.5 करोड़ में बेची नकली हीरे की अंगूठी
नीरव मोदी का एक और घोटाला, 1.5 करोड़ में बेची नकली हीरे की अंगूठी, शख्स की टूटी शादी
नई दिल्ली: पंजाब नैशनल बैंक को 14,356.84 करोड़ का चूना लगाने वाले नीरव मोदी तो आपको याद होंगे. इन्होंने इस बैंक से कर्ज के नाम से चौदह हज़ार करोड़ ठगे और यूरोप भाग गए. लेकिन इनकी ठगी के किस्से यहीं खत्म नही हुए बल्कि एक और बड़ा मामला सामने आया है. इस बार इनके झांसे में बैंक नहीं बल्कि कनाडा का एक शख्स आया है. पॉल अलफॉन्सो नाम के इस व्यक्ति को नीरव मोदी से खरीदी हुई अंगूठी की वजह से ना सिर्फ करोड़ों का नुकसान हुआ बल्कि इनकी शादी भी टूट गई. 

Indian Express की खबर के मुताबिक पॉल अलफॉन्सो और नीरव मोदी की मुलाकात साल 2012 में बेवर्ली हिल्स होटल में हुई. मुलाकात दोस्ती में बदली और पॉल नीरव को बड़े भाई की तरह मानने लगे. इस दोस्ती का फायदा नीरव मोदी ने पॉल को नकली हीरे की अंगूठी थमा दी और बातचीत बंद कर दी.

दरअसल, पॉल की गर्लफ्रेंड ने सगाई के लिए पॉल से अंगूठी मांगी थी. दोस्ती की वजह से पॉल को नीरव मोदी पर बहुत भरोसा था. इसीलिए पॉल ने नीरव से ही 2.5 कैरेट ओवल डायमंड की दो अंगूठियां खरीदी. इन दोनों अंगूठियों की कीमत थी 1.47 करोड़ (200,000 डॉलर). नीरव की असिसटेंट एरी ने पॉल को जून में ही ये अंगूठियां दी और इन्हीं रिंग्स से पॉल ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ किया. और जैसे ही नीरव मोदी को अंगूठियों के सारे दाम मिले उन्होंने पॉल से बात करना बदं कर दिया. वॉयस कॉल्स का जवाब नहीं दिया और ना ही अंगूठियों का को प्रामाणिकता प्रमाण पत्र दिया. 
 
k2onmge8

कुछ दिनों बाद ही पॉल की गर्लफ्रेंड में उनसे कहा कि अंगूठी में लगा हीरा नकली है, जिसके लिए उन्होंने 2 लाख यूएस डॉलर खर्च किए थे. 

अब पॉल ने नीरव मोदी के खिलाफ कैलिफोर्निया कोर्ट में 4.2 मिलियन डॉलर का केस ठोका है. पॉल ने मुताबिक नीरव मोदी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के साथ किए गए घोटाले के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी. 

VIDEO: कैसे बड़े क़र्ज़दार हो जाते हैं देश से फ़रार?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pnb Fraud Case, Nirav Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com