Trending News: अमेरिका की एक स्टार्टअप कंपनी 'कल्शी' को एक ऐसे गेमर की तलाश है, जो 19 नवंबर को लॉन्च होने वाले GTA 6 गेम को खेल सके. इसके बदले कंपनी आपको लगभग 93.9 लाख से 1.12 करोड़ रुपये तक की बेस सैलरी की नौकरी का ऑफर दे रही है. इसके साथ ही आपको 14 लाख रुपये का बोनस भी मिलने वाला है.
काम क्या होगा?
चुने गए शख्स को 19 नवंबर की रात गेम लॉन्च होते ही खेलना शुरू करना होगा और स्टोरी मोड खत्म होने तक रोज करीब 10 घंटे गेम खेलना होगा. इस पूरी जर्नी को कैमरा ऑन रखकर ट्विच या यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करना होगा. इस दौरान उसे GTA 6 के लियोनिडा शहर की दुनिया को समझना होगा और वहां पैसा कमाने के सबसे तगड़े तरीके खोजने होंगे. गेम के अंदर की दुनिया कैसे काम कर रही है, इस पर हर हफ्ते कंपनी को एक रिपोर्ट बनाकर देनी होगी.
आपको यह भी देखना होगा कि रियल-वर्ल्ड में गेम लॉन्च वाले हफ्ते में कितने लोगों ने ऑफिस से बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी मारी, फूड डिलीवरी वालों का काम कितना बढ़ा और अमेरिका में लोगों के काम पर इसका कितना असर पड़ा.
सैलरी के अलावा मिलगा भत्ता
सैलरी के अलावा आपको करीब 14.08 लाख रुपये का गेमिंग और स्ट्रीमिंग बोनस अलग से मिलेगा. गेमिंग का शानदार अनुभव देने के लिए 100 इंच का टीवी मिलेगा. कैंडिडेट अपनी पसंद का प्लेस्टेशन 5 या एक्सबॉक्स ले सकता है. खाने-पीने के लिए हर दिन 75 डॉलर का डोरडैश क्रेडिट मिलेगा. सेहत का ध्यान रखने के लिए कंपनी जिम मेंबरशिप भी फ्री दे रही है.
यहां पढ़ें पोस्ट:-
Kalshi is looking for a GTA VI researcher for $120k/year + $75 DoorDash credits every day. 🥀🥀🥀 https://t.co/Nvl3fekfw9 https://t.co/Oag0YpXoIG
— Chris (@Chris_Perdek) November 11, 2026
कौन अप्लाई कर सकता है?
यह अमेरिका की एक रिमोट जॉब है, यानी घर बैठे काम करने का कॉन्ट्रैक्ट है. इसके लिए कंपनी ने कुछ शर्तें रखी हैं. इन शर्तों के मुताबिक, आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. आपके पास 10 साल गेम खेलने का और कम से कम 3 साल लाइव स्ट्रीमिंग करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए. आपके पास खुद का गेमिंग सेटअप होना चाहिए. अगर आपने इकोनॉमिक्स या फाइनेंस की पढ़ाई की है, तो आपको फायदा मिलेगा, लेकिन यह कोई जरूरी शर्त नहीं है.
कल्शी किस चीज की कंपनी है?
लिंक्डइन पोस्ट के मुताबिक, कल्शी अमेरिका का एक तेजी से उभरता हुआ प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म है. यह लोगों को राजनीति, मौसम, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी और कल्चर जैसे असल जिंदगी के इवेंट्स के नतीजों पर ट्रेड करने का मौका देता है. कंपनी का मानना है कि प्रेडिक्शन मार्केट भविष्य में दुनिया का सबसे बड़ा फाइनेंशियल मार्केट बन सकता है, और वे इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन और जुनूनी टीम तैयार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- ऋषिकेश में मिली लड़की को रूस घुमाने ले गया इंडियन यूट्यूबर, बोला- 'ये मुझे पहले हनीमून जैसा लगा'
यह भी पढ़ें:- दिल्ली की लड़की पहुंची हिमालय के गांव, पता चला यहां फोन करने के लिए लगते हैं 30 रुपये प्रति मिनट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं