Arshad Nadeem Wins Gold: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पड़ोसी देश पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने एक नया रिकॉर्ड बना कर इतिहास रच दिया. इसकी चर्चा पाकिस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया में हो रही है. उन्होंने यहां जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) में गोल्ड अपने नाम कर लिया. देखा जाए तो अरशद के कारण पाकिस्तान को जैवलीन थ्रो में पहला गोल्ड मेडल मिला है. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 90.18 मीटर दूर भाला फेंक कर अपने देश के लिए गोल्ड जीता है. यह रिकॉर्ड नीरज चोपड़ा भी नहीं बना पाए हैं. इस बार चोट के कारण नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले पाए थे. अरशद की इस खुशी पर उन्होंने बधाई भेजी है, जिसे देश के जानेमाने उद्योपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है.
ट्वीट देखें
This is how the world should be… A Gold medal to both of them for demonstrating the difference between competitiveness and enmity. #NeerajChopra #ArshadNadeem pic.twitter.com/F47TeCtJGN
— anand mahindra (@anandmahindra) August 8, 2022
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
नीरज चोपड़ा ने लिखा है- गोल्ड मेडल के लिए बधाई अरशद भाई. 90 मीटर पार करने के लिए भी बधाई. आगे के कॉम्पीटिशन के लिए बधाई. वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा है- यह कितनी प्यारी दुनिया है. कैसे दो गोल्ड मेडलिस्ट एक दूसरे का सम्मान कर रहे हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी बधाई दी है.
Congratulations to javelin thrower Arshad Nadeem for overcoming injury & winning the Gold for Pakistan plus setting a new Games record with a throw of 90.18m. pic.twitter.com/QSRyp5tQmd
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) August 8, 2022
यह मेडल पाकिस्तान के लिए बेहद ही खास है. पिछले 56 साल में पाकिस्तान के एक भी एथलेटिक्स ने मेडल हासिल नहीं किया था, मगर अरशद ने मेडल जत कर देश का नाम रौशन किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं