विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2019

कॉकरोच का 'सिगरेट पीते' हुए Video हुआ वायरल, ट्विटर पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

एक कॉकरोच को 'सिगरेट पीते' हुए देखा गया. ट्विटर पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन्स दिए हैं. कई लोग इस वीडियो पर जोक्स बना रहे हैं.

कॉकरोच का 'सिगरेट पीते' हुए Video हुआ वायरल, ट्विटर पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स
कॉकरोच का 'सिगरेट पीते' हुए Video हुआ वायरल.

सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक कॉकरोच को 'सिगरेट पीते' हुए देखा गया. ट्विटर पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन्स दिए हैं. कई लोग इस वीडियो पर जोक्स बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सुपरमार्केट में चोरी करने पहुंचा कुत्ता, उठाया सामान और ऐसे लगा दी दौड़, देखें Viral Video

18 अक्टूबर को ट्विटर पर इस वीडियो को टॉम क्रेचमर ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कीड़ा अपने से बड़ी सिगरेट को पकड़ा हुआ है. सीएनएन की खबर के मुताबिक, ये वीडियो न्यूयॉर्क शहर की एक गली का है.

ये भी पढ़ें: शराब पीकर फ्लाइट में शख्स ने खोलना चाहा दरवाजा तो यात्रियों ने किया ऐसा... देखें Video

देखें VIDEO:

सोशल मीडिया पर ये कॉकरोच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो के अब तक 3.6 मिलियन व्यूज, 95 हजार से ज्यादा लाइक्स और 21 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ के पुलिस इंस्पेक्टर ने सड़क किनारे गाया 'बोलो तारा रा', दलेर मेहंदी बोले- 'मेरे गाने ने...' देखें VIDEO

ट्विटर पर कुछ लोग कॉकरोच की खूब तारीफ कर रहे हैं तो कुछ मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''कॉकरोच फिलहाल ब्रेक पर है. कोई इसे परेशान न करे.'' वहीं एक यूजर ने लिखा, ''शायद कॉकरोच का आज का दिन काफी परेशानियों से भरा हुआ होगा. इसलिए वो सिगरेट पी रहा है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach, Cockroach Smoking Cigarette, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com