15 फुट का एक रहस्यमयी जीव (Mysterious 15-Foot Creature) ब्रिटिश समुद्र तट पर दिखा, जिसको देखकर लोगों के होश उड़ गए. लिवरपूल इको के अनुसार, 29 जुलाई को एक व्यक्ति को Ainsdale समुद्र तट पर "बदबूदार" शव मिला. शख्स ने बताया, ''उसके चार पैर थे, जो बहुत ही अजीब लग रहे थे. यह लगभग 15 फीट लंबा था और हर जगह हड्डियां चिपकी हुई थीं, उनमें से लगभग चार फीट लंबी स्टंक भी.''
साथ ही शख्स ने बताया कि उसके शरीर से एक चीज जुड़ी हुई थी. शायद वो जन्म दे रहा था, तभी उसकी मौत हो गई. विचित्र दिखने वाले प्राणी की तस्वीरें फेसबुक पर Ainsdale सामुदायिक समूह पर पोस्ट की गई थीं, जहां यह तस्वीरें वायरल हो गईं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक ब़ड़ा सा जीव समुद्र किनारे पड़ा हुआ है और उसके शरीर पर रेत चिपकी हुई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस पोस्ट को 29 जुलाई को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 400 से ज्यादा शेयर्स हो चुके हैं. साथ ही 100 से ज्यादा रिएक्शन्स और 500 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं.
द सन के मुताबिक, नेचुरल इंग्लैंड के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन आयलिफ ने कहा कि जानवर की पहचान अपुष्ट रही. उन्होंने कहा, 'हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि समुद्री तट पर यह एक जानवर है, जिसकी बॉडी बुरी तरह सड़ी हुई है और मिट्टी से सनी हुई है. इसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है. यह व्हेल की एक प्रजाति प्रतीत होती है. हम पशु हटाने वाली कंपनी के साथ काम कर रहे हैं ताकि जानवर के अवशेष जल्द से जल्द समुद्र तट से हटा दिए जा सकें.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं