विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2014

मुंबई में रेप के 72 फीसदी आरोपी पीड़िताओं के 'ब्वॉयफ्रेंड'

मुंबई में रेप के 72 फीसदी आरोपी पीड़िताओं के 'ब्वॉयफ्रेंड'
प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई:

मुंबई पुलिस के पास इस साल अक्टूबर तक बलात्कार के जो मामले आए, उनमें से 71.9 फीसदी मामलों में आरोपी पीड़िताओं के प्रेमी थे, जिन्होंने शादी का झांसा देकर उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में इस साल अब तक बलात्कार के 542 मामले दर्ज किए गए। इनमें 389 मामलों में पीड़िताओं के 'प्रेमी' आरोपी बनाए गए।

मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छह फीसदी मामलों में अज्ञात व्यक्ति शामिल थे, जबकि बाकी के मामलों में आरोपी पीड़िताओं के दूर के रिश्तेदार या बिल्कुल करीबी रिश्तेदार थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई में रेप की घटनाएं, रेप के आरोपी, बलात्कारी प्रेमी, रेप पीड़ित, Mumbai Rape Cases, Rape Accused, Rapist Lover, Rape Survivor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com