वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी लेग स्पिन करते नजर आ रहे हैं.
- वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी लेग स्पिन करते नजर आ रहे हैं.
- पांचवां वनडे सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है.
- सेंट जॉर्ज पार्क की पिच स्पिनर्स को मदद करती है.
नई दिल्ली:
आपने महेंद्र सिंह धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट मारते देखा होगा, क्रीज पर तेज दौड़ लगाते देखा होगा, विकेट के पीछे शानदार कीपरिंग करते देखा होगा. लेकिन क्या आपने धोनी को स्पिन बॉलिंग करते देखा है. सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी लेग स्पिन करते नजर आ रहे हैं. जिसको देखकर हर कोई हैरान है. आइए जानते हैं आखिर धोनी बॉलिंग क्यों कर रहे हैं...
VIDEO: रोहित शर्मा ने विराट को दिया DRS लेने का इशारा, धोनी ने दूर से हिला दिया सिर
पांचवें वनडे से पहले धोनी नेट प्रेक्टिस के दौरान स्पिन बॉलिंग करते नजर आए. पांचवां वनडे सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है. जिसकी पिच स्पिनर्स को मदद करती है. धोनी ने बल्लेबाजों को स्पिन प्रैक्टिस कराई. ये वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा है- 'अक्षर पटेल और एमएस धोनी टीम इंडिया को लेग स्पिन की प्रैक्टिस कराते हुए.'
इस पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पत्नी को दी शादी सालगिरह पर बधाई, पत्नी फिर भी हुईं नाराज
देखें वीडियो-
बता दें, विकेटकीपर धोनी के नाम एक वनडे विकेट भी दर्ज है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2009 में ट्रेविस डोवलिन को आउट किया था. चौथा वनडे हारने के बाद टीम इंडिया का पूरा फोकस सीरीज जीतने पर है. बता दें, अगर टीम इंडिया मुकाबला जीत जाती है तो न सिर्फ सीरीज पर कब्जा कर लेगी बल्कि पॉर्ट एलिजाबेथ में उनकी पहली जीत होगी. क्योंकि टीम इंडिया में पॉर्ट एलिजाबेथ में 4 मुकाबले खेले हैं और एक भी नहीं जीता है. अगर आज मुकाबला जीत लेते हैं तो टीम इंडिया पॉर्ट एलिजाबेथ में जीत का खाता खोल लेगी.

Some left arm spin from @akshar2026 and slow leggies from @msdhoni. It's all happening at the spinner's nets #TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/syf23R6dSE
— BCCI (@BCCI) February 12, 2018
बता दें, विकेटकीपर धोनी के नाम एक वनडे विकेट भी दर्ज है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2009 में ट्रेविस डोवलिन को आउट किया था. चौथा वनडे हारने के बाद टीम इंडिया का पूरा फोकस सीरीज जीतने पर है. बता दें, अगर टीम इंडिया मुकाबला जीत जाती है तो न सिर्फ सीरीज पर कब्जा कर लेगी बल्कि पॉर्ट एलिजाबेथ में उनकी पहली जीत होगी. क्योंकि टीम इंडिया में पॉर्ट एलिजाबेथ में 4 मुकाबले खेले हैं और एक भी नहीं जीता है. अगर आज मुकाबला जीत लेते हैं तो टीम इंडिया पॉर्ट एलिजाबेथ में जीत का खाता खोल लेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MS Dhoni, India Vs South Africa, India Vs South Africa 2018, 5th ODI