विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

VIDEO: रोहित शर्मा ने विराट को दिया DRS लेने का इशारा, धोनी ने दूर से हिला दिया सिर

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सही साबित हुए. क्रिकेट फैन्स को चौथे वनडे में फिर 'धोनी रिव्यू सिस्टम' दिखाई दिया. धोनी फिर टीम इंडिया के डीआरएस को बचाकर हीरो साबित हुए. मैच में कुछ ऐसा हुआ जो फैन्स का काफी पसंद आया.

VIDEO: रोहित शर्मा ने विराट को दिया DRS लेने का इशारा, धोनी ने दूर से हिला दिया सिर
क्रिकेट फैन्स को चौथे वनडे में फिर 'धोनी रिव्यू सिस्टम' दिखाई दिया.
  • क्रिकेट फैन्स को चौथे वनडे में फिर 'धोनी रिव्यू सिस्टम' दिखाई दिया.
  • धोनी फिर टीम इंडिया के डीआरएस को बचाकर हीरो साबित हुए.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो.
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सही साबित हुए. क्रिकेट फैन्स को चौथे वनडे में फिर 'धोनी रिव्यू सिस्टम' दिखाई दिया. धोनी फिर टीम इंडिया के डीआरएस को बचाकर हीरो साबित हुए. मैच में कुछ ऐसा हुआ जो फैन्स का काफी पसंद आया. कोहली ने उप-कप्तान रोहित शर्मा की न सुनते हुए धोनी की बात सुनी और डीआरएस बचा लिया. इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया और धोनी रिव्यू सिस्टम को बेस्ट माना. आइए जानते हैं आखिर हुआ क्या था...

VIDEO: मैच से पहले टीम इंडिया का हुआ अनोखे तरह से स्वागत, डांस करने लगे हार्दिक पंड्या

हुआ यूं कि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे. सामने अफ्रीकी बल्लेबाजी हाशिम अमला बल्लेबाजी कर रहे थे. बॉल हाशिम अमला के पास से निकली. जैसे ही कुछ लगने की आवाज आई तो धोनी और बुमराह अपील करने लगे. लेकिन अंपायर ने नॉट आउट करार दे दिया. जिसके बाद रोहित शर्मा ने कोहली को डीआरएस लेने का इशारा किया. विराट डीआरएस लेने जा रहे थे तो धोनी ने सिर हिलाकर मना कर दिया. 

इस पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पत्नी को दी शादी सालगिरह पर बधाई, पत्नी फिर भी हुईं नाराज

देखें वीडियो- 
 
जिसके बाद कोहली ने डीआरएस नहीं लिया. बाद में जब रीप्ले में स्लो मोशन के जरिए दिखाया गया तो पता चला कि बॉल बल्ले से नहीं लगी थी. 'अल्ट्रा एज' में बॉल बल्ले से काफी दूर थी. इस बार फिर धोनी का फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया का डीआरएस बच गया. लेकिन टीम इंडिया चौथे वनडे में जीत हासिल नहीं कर पाई और साउथ अफ्रीका मैच 5 विकेट से जीत गया. मिलर और क्लासे की घातक बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने जीत हासिल की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MS Dhoni, DRS, Decision Review System, Dhoni Review System, India Vs South Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com