31 मई शनिवार के दिन पूरी दुनिया ने खुली आंखों से इतिहास को बनते हुए देखा. एलेन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में स्पेसक्राफ्ट 'द क्रू ड्रैगन' लॉन्च किया. स्पेसएक्स पहली ऐसी निजी कंपनी है जिसने मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया है. फाल्कन 9 रॉकेट (Falcon 9 rocket) नासा के दोनों दिग्गज अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर पहली अंतरिक्ष यात्रा पर शनिवार को रवाना हो गया. लेकिन इस लॉन्च के दौरान रॉकेट में दो एस्ट्रोनॉट के साथ-साथ दो ऐसी चीजें थी जो इन दिनों खासा सुर्खियां बटोर रही है. जी हां आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस स्पेसक्राफ्ट में एक चूहा भी था.
हम इस बात को दावे के साथ नहीं बोल सकते हैं लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक 'बिचमिल्क' (BeachMilk) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है. जिसमें कैप्शन में लिखा, यह चूहे कि तरह दिख रहा है. एलेन मस्क के स्पेसएक्स के स्पेसक्राफ्ट की यात्रा में एक चूहा भी उपस्थित था. साथ ही उसने चूहे की तारीफ करते हुए लिखा, चूहा इतनी गर्मी बर्दाश्त कर लेता है, यह कितना अविश्वसनीय है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
Looks like a MOUSE hitchhiked a ride on Elon Musk's SpaceX rocket launch today!
— BeachMilk (@BeachMilk) May 31, 2020
The mouse showed a truly amazing ability to withstand heat!
pic.twitter.com/lv9z5xgDaV
आपको बता दें कि इस वीडियो को अबतक 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही इस वीडियो पर 1 हजार से अधिक लाइक्स और 6 हजार से अधिक कमेंट आ चुके हैं. बताते चलें कि स्पेसएक्स के दो-चरण वाले फाल्कन 9 रॉकेट को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से शनिवार दोपहर बाद 3:22 बजे (1922 जीएमटी) पर छोड़ा गया था. अंतरिक्ष यात्रियों रॉबर्ट बेहानकेन और डगलस हर्ले को क्रू ड्रैगन कैप्सूल में उतारा गया. स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट (Falcon 9 rocket) नासा के दोनों दिग्गज अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर प्राइवेट फर्म की इस ऐतिहासिक पहली अंतरिक्ष यात्रा पर शनिवार को रवाना हुआ था.
सन 2011 में अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम खत्म होने के बाद से अमेरिका की धरती से इस पहली क्रू फ्लाइट की रवानगी वास्तव को बुधवार निर्धारित की गई थी, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण इसमें देरी हुई. इसके बाद लॉन्चिंग का समय शनिवार को दोपहर 3:22 बजे (1922 GMT) लॉन्चिंग से पहले तक अनिश्चित ही बना रहा. इस प्रक्षेपण के साथ ही स्पेसएक्स पहली निजी कंपनी बन गई है जिसने मनुष्य को कक्षा में भेजा हो.
इससे पहले केवल तीन सरकारों - अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल है. फिर से इस्तेमाल हो सकने वाले, गमड्रॉप (कैंडी) आकार के इस यान का नाम क्रू ड्रैगन है जो अब अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के 19 घंटे के सफर पर ले गया. कोरोनावायरस के चलते पिछले तीन महीनों में एक लाख से अधिक देशवासियों को खो चुके अमेरिका के लिए यह सफल प्रक्षेपण खुशी का मौका लेकर आया है. इससे पहले पिछले हफ्ते खराब मौसम के चलते यह प्रक्षेपण टल गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं