Mother keyboard tattoo: सच कहते हैं दुनिया में मां से ऊपर कोई नहीं है, जो अपने कलेजे के टुकड़े के लिए किसी भी तूफान से लड़ जाती है. ऐसी ही एक मां इन दिनों चर्चा में है. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, जेसिका फ्लेचर (Jessica Fletcher) नाम की महिला अपने 11 साल के ऑटिस्टिक (autistic) बेटे हंटर (Hunter) के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थीं. बेटा बोल नहीं पाता है, इसलिए वो बात करने के लिए एक डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करता है. उस दिन अचानक उस डिवाइस की बैटरी खत्म हो गई, जिसके बाद मां परेशान हो गईं, लेकिन बेटे ने तुरंत एक नैपकिन उठाया, उस पर कीबोर्ड बनाया और अपनी पसंद का खाना बताने लगा.
ये भी पढ़ें:-सिर्फ 5 मिनट नहाना पड़ा इतना महंगा! महिला को लगा 1.30 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा माजरा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाथ पर ही छपवा दिया पूरा कीबोर्ड (Permanent Keyboard Tattooed on Forearm)
बेटे हंटर की इस काम ने जेसिका को एक नया रास्ता दिखा दिया. जेसिका समझ चुकी थीं कि, टेक्निक कभी भी धोखा दे सकती है, इसलिए उन्होंने एक टैटू आर्टिस्ट की मदद से अपनी हाथ पर कीबोर्ड का पक्का टैटू ही बनवा लिया. अब जब भी डिजिटल डिवाइस बंद हो जाता है, तो बेटा मां के हाथ पर बने अक्षरों को छूकर अपनी बात समझा देता है.

Photo Credit: social media
इंटरनेट पर छा गया मां का ये प्यार (Viral Tattoo Inspires Global Movement)
जेसिका के इस टैटू में वर्ड, स्माइली और एक दिल का सिंबल भी बना हुआ है. टैटू देखने के बाद बेटे ने मां के हाथ पर पहला शब्द टाइप किया, 'मम्मा.' मां का ये अनोखा तरीका बेटे को बहुत पसंद आया. सोशल मीडिया पर जेसिका का ये स्टोरी खूब वायरल हो रही है और लाखों लोगों के दिलों को छू रही है.
ये भी पढ़ें:-'व्यूज के लिए कुछ भी?' फर्जी सिम्पथी पाने के चक्कर में अपने बच्चों को गोद में लेकर वीडियो क्यों बना रही हैं महिलाएं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं