विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

जर्मन तानाशाह हिटलर के हस्ताक्षर वाली दुर्लभ 'मीन कैम्फ' 8.32 लाख रुपये में नीलाम

जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की आत्मकथा 'मीन कैम्फ' की निजी तौर पर दस्तखत की हुई 'दुर्लभ प्रति' अमेरिका में 8.32 लाख रुपये में नीलाम हुई है.

जर्मन तानाशाह हिटलर के हस्ताक्षर वाली दुर्लभ 'मीन कैम्फ' 8.32 लाख रुपये में नीलाम
जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर. (फाइल फोटो)
  • किताब के पहले पन्ने पर है हिटलर का हस्ताक्षर
  • 'मीन कैम्फ' की इस प्रति पर नीले कपड़े की जिल्द है
  • आत्मकथा की नीलामी 13 हजार डॉलर में हुई
न्यूयॉर्क: जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की आत्मकथा 'मीन कैम्फ' की निजी तौर पर दस्तखत की हुई 'दुर्लभ प्रति' अमेरिका में 8.32 लाख रुपये में नीलाम हुई है. किताब के पहले पन्ने पर हिटलर ने हस्ताक्षर के साथ लिखा है 'युद्ध में केवल महान व्यक्ति बचेगा! 18/अगस्त 1930 को एडॉल्फ हिटलर'

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रिया के इस होटल में रह गई थी हिटलर की हाफपैंट, अब 3 लाख रुपये में होगी नीलामी
​
अमेरिका में एलेक्सजेंडर ऑक्शन के मुताबिक, जिस दिन हिटलर ने इस किताब पर साइन किए थे उस दिन वह जर्मनी के कोलोन शरह में राष्ट्रीय चुनाव के लिए जर्मन वर्कस पार्टी (एनएसडीएपी) और पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार में भाषण दे रहे थे. यह भाषण 14 सितंबर 1930 को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव के सिलसिले में था. 

यह भी पढ़ें : नीलाम होगी हिटलर के जिक्र वाली आइंस्टीन की चिट्ठी, जानें क्या है इसमें खास....
​
VIDEO: प्राइम टाइम इंट्रो : भारतीय राजनीति में हिटलर!

पार्टी का निशान भी मौजूद
'मीन कैम्फ' की इस प्रति पर नीले कपड़े की जिल्द है जिस पर हिटलर की पार्टी का निशान भी मौजूद है. नीलामी संस्था को पहले उम्मीद थी कि किताब का दाम 20 हजार डॉलर तक लगाया जा सकता है लेकिन आखिर में नीलामी 13 हजार डॉलर यानी 8 लाख 32 हजार रुपये पर खत्म हुई. 'मीन कैम्फ' का अर्थ है--मेरा संघर्ष. यह हिटलर की आत्मकथा है. इस किताब के जरिए हिटलर के दिमाग में झांकने का मौका मिलता है. उसकी सियासी सोच और जर्मनी को लेकर उसकी योजनाओं का पता चलता है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adolf Hitler, Mein Kampf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com