विज्ञापन

​ये सुअर नहीं, चलता-फिरता सेलिब्रिटी है! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जीतकर बना सोशल मीडिया का असली 'बादशाह'

क्या आपने कभी सुना है कि कोई सुअर आपसे खाना मांग सकता है या गुस्सा जाहिर कर सकता है? मिलिए 'मर्लिन' से, जिसने न केवल इंस्टाग्राम पर तहलका मचाया है बल्कि अपनी कलाकारी से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज करा लिया है. पूरी खबर पढ़ेंगे तो आप भी इनके फैन हो जाएंगे.

​ये सुअर नहीं, चलता-फिरता सेलिब्रिटी है! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जीतकर बना सोशल मीडिया का असली 'बादशाह'
​गिनीज रिकॉर्ड वाली ये 'पिक्चर' देखी क्या? बटन दबाकर अपनी डिमांड रखता है ये वायरल पिग
SOCIAL MEDIA

Merlin the Pig Guinness World Record: जमाना बदल गया है...अब केवल इंसान ही सोशल मीडिया पर जलवे नहीं बिखेर रहे, बल्कि जानवरों ने भी मोर्चा संभाल लिया है. मिलिए मर्लिन (Merlin) से, जो कोई मामूली जानवर नहीं बल्कि दुनिया का सबसे मशहूर सुअर बन गया है. इंस्टाग्राम पर इसके 11 लाख से ज्यादा चाहने वाले हैं. मर्लिन की खासियत ये है कि ये बटन दबाकर अपनी बात कहता है. इसके पास 25 अलग-अलग साउंड बटन हैं, जिनका इस्तेमाल ये भूख लगने पर, ध्यान खींचने के लिए या अपनी नाराजगी जताने के लिए करता है. इसकी मालकिन मीना अलाली ने इसे 2022 से ट्रेनिंग देना शुरू किया था और आज ये हाल है कि मर्लिन ने 'मोस्ट फॉलोड पिग' का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है.

​बटन दबाते ही शुरू होती है गुफ्तगू (​Merlin the Talking Pig Communication)

मर्लिन जब अपनी रिकॉर्ड वाली ट्रॉफी के साथ पोज देता है, तो उसकी शान देखने लायक होती है. हालांकि, रिकॉर्ड मिलने पर वो थोड़ा मायूस भी था क्योंकि उसे लगा कि इस पार्सल में उसके लिए कोई खाने वाली चीज होगी. उसकी मालकिन कहती हैं कि मर्लिन उनके लिए किसी बच्चे से कम नहीं है और उसकी हरकतों ने लाखों लोगों का तनाव और उदासी दूर की है. ये 'नवाब साहब' सिर्फ रिकॉर्ड होल्डर ही नहीं, बल्कि एक इमोशनल सपोर्ट भी बन गए हैं. लोग इनकी वीडियो देखकर अपनी एंग्जायटी भूल जाते हैं. आखिर भूलें भी क्यों ना, जब कोई इतना प्यारा जीव बटन दबाकर आपसे कहे कि उसे 'मम्मी' के साथ बाहर जाना है या स्नैक्स चाहिए, तो दिल तो पिघलेगा ही.

ये भी पढ़ें:-38 की उम्र में 'नन्हे मुन्ने' वाला फोटो शूट...मैडम के बर्थडे का ये देसी स्वैग देखकर इंटरनेट हुआ लट्टू

​ट्रेनिंग का कमाल और वर्ल्ड रिकॉर्ड का जलवा (​Patience, Training, and Global Success)

​मीना (Mina) को जानवरों को ट्रेन करने का पुराना तजुर्बा है, लेकिन मर्लिन के साथ ये सफर काफी सब्र वाला रहा. शुरू में वो बहुत शोर मचाता था, लेकिन आज वो अपनी भावनाओं को बटन के ज़रिए बखूबी समझा लेता है. दुनिया इसे कचरे में रहने वाला जीव समझती है, लेकिन मर्लिन ने साबित कर दिया कि अगर हुनर तराशा जाए तो मंजिंल कदम चूमती है.

ये भी पढ़ें:-मलबे के ढेर में भी है जान! कलाकार ने ईंटों से उकेरी ऐसी दास्तां, देखकर आप भी कहेंगे- वाह उस्ता

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Merlin The Pig Guinness World Record, Talking Pig With Buttons, Most Followed Pig On Instagram, Mina Alali And Merlin, Smartest Pig In The World, Merlin Pig Ka World Record, Bolne Wala Animal, Instagram Viral Pig Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com