विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2017

उड़ रही थीं घरों की छतें, लोगों को लगा - आज दुनिया का खात्मा हो जाएगा

'उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि कयामत आ गई है...पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी.'..ये शब्द मैक्सिको के कस्बे सैनापूची में रहने वाले एक शख्स के हैं.

उड़ रही थीं घरों की छतें, लोगों को लगा -  आज दुनिया का खात्मा हो जाएगा
तूफान ने संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है
  • चक्रवात को देख लोग बूरी तरह से घबरा गए थे
  • तूफान ने संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया
  • किसी के हताहत होने की अभी तक खबर नहीं
नई दिल्ली: 'उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि कयामत आ गई है...पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी.'..ये शब्द मैक्सिको के एक कस्बे में रहने वाले एक शख्स के हैं. उसने दिल-दहलाने देने वाले आए एक चक्रवाती तूफान के दौरान हुई चीजों का जिक्र करते हुए मीडिया से यह बात कही है. आप वीडियो में खुद देख सकते हैं कि किस तरह से तूफान ऊपर से घुमड़ रहा था और तेज हवाएं घरों की छतों को उड़ा रही थीं. एक मौका ऐसा भी आया जब भूरे बादलों का एक समूह घुमड़ते हुए टाउन के बिलकुल बीचो-बीच पहुंच गया. पहले से चल रही तेज हवाएं और तेज हो गईं और यह नजारा किसी को भी डराने के लिए काफी था. 


जैसे-जैसे तूफान बढ़ रहा था वह तबाही भी मचा रहा था. हवाओं के साथी ही घरों की छतें के ढहने और चीजों की गिरने की आवाजे आ रही थीं. पूरे कस्बा धूल से भर गया था. मिली जानकारी के मुताबिक तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई है और संपत्ति को अच्छा-खासा नुकसान पहुंचा है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tornado, Mexico, Caught On Camera, Mexico Tornado, Sainapuchi Tornado
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com