मुंबई के कॉमेडियन और लेखक रोहित नायर (Rohit Nayar) ने एक 49-सेकंड का वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके कुत्ते, ज़ो को दिखाया गया है, जो उन्हें गाते हुए देखता है और फिर खुद गाने (Man's Hilarious Jugalbandi With His Dog) लगता है. कुत्ते ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया है. दोनों की जुगलबंदी को खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो के अब तक 1.6 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित सुर छेड़ते हैं तो पीछे से कुत्ता भी सुर छेड़ने लगता है. फिर रोहित उसकी तरफ हैरानी से देखते हैं और फिर गाना शुरू करते हैं. कुत्ता फिर गाना गाने लगता है. इस राग को हास्य अभिनेता ने "राग भोकार" (Raag Bhaokaar) नाम दिया है. इस वीडियो को देखने के बाद गारंटी है कि आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'राग भोकार, ज़ो की प्रस्तुति.' यहां क्लिक कर देखें Video
इस वीडियो को उन्होंने फेसबुक पर 30 जुलाई को शेयर किया था, जिसके अब तक 1.6 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 40 हजार से ज्यादा लाइक्स और 29 हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं. 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है. लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, यह वीडियो कितना फनी है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही प्यारा वीडियो' तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह बहुत ही मजेदार वीडियो है.'
यह पहली बार नहीं है जब मिस्टर नायर और ज़ो ने दर्शकों को अपनी युगल गीतों से नवाज़ा है. इस साल की शुरुआत में, उनके एक और वीडियो ने कई लोगों को खुश कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं