Man Dance On Railway Platform: रील के इस जमाने में आजकल कुछ लोगों को जहां जगह मिलती है, वहीं मटकते लग जाते हैं. इंटरनेट पर रोजाना ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें कभी लोग मेट्रो में, तो कभी ट्रेन में थिरकते नजर आते हैं. बीते दिनों कई ऐसे कई वीडियो धड़ल्ले से वायरल हुए थे, जिसमें लोग छत, क्लासरूम और सड़क पर अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान खींच रहे थे. हाल ही में एक बार एक डांस वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक शख्स रेलवे प्लेटफॉर्म (Man dance on railway platform viral video) पर माधुरी दीक्षित के गाने पर उछल उछल कर मटकता नजर आ रहा है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों का रिएक्शन वाकई देखने का लायक था, जिसे देखकर यकीनन आप भी हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे.
यहां देखें वीडियो
MadHoGayi dixit pic.twitter.com/mZmbez972l
— SwatKat💃 (@swatic12) July 30, 2023
ट्विटर पर इस वीडियो को @swatic12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स सोल्जर फिल्म के बॉबी देओल के गेटअप में नजर आ रहा है, जो अपने फीन डांस ( Man railway station dance video) स्टेप्स इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने 'कोई लड़की है, जब वो हंसती है' (dance on Koi Ladki Hai Jab wo Hansti hai Song) पर गजब का डांस कर रहा है. इस दौरान दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग डांस कर रहे शख्स को बस एक टूक देखते ही रह जाते हैं. इस दौरान डांस कर रहे शख्स के पीछे एक लोकल ट्रेन खड़ी नजर आ रही है, जिसके कुछ दूर पर शख्स अपने डांस का जलवा बिखेर रहा है.
30 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 153.1K लोग देख चुके हैं, जबकि 1 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'स्टेशन पर मुझे ऐसे चमगादड़ क्यों नहीं दिखते.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बारिश में ये मेंढक की तरह बाहर निकला है.'
ये भी देखें- रेखा से पैपराजी ने सोलो पोज देने के लिए कहा, तो मिला ये जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं