विज्ञापन

माधुरी दीक्षित और मनीषा कोईराला का चटपटा गाना, गोरे गालों का तिल बना था मुश्किल, अलका याग्निक की आवाज में 25 साल बाद भी सुपरहिट

माधुरी दीक्षित और मनीषा कोईराला का चटपटा गाना, गोरे गालों का तिल बना था मुश्किल, अलका याग्निक की आवाज में 25 साल बाद भी सुपरहिट
माधुरी दीक्षित और मनीषा कोईराला का 25 साल पुराना चटपटा गाना आज भी सुपरहिट
Social Media
नई दिल्ली:

आपने हीरोइनों की खूबसूरती की तारीफ करते कई गाने सुने होंगे. अक्सर देखा होगा कि प्रेम में डूबे प्रेमी ही अपनी माशूकाओं की तारीफ में ये गीत गुनगुनाते हैं लेकिन आज हम आपको माधुरी दीक्षित और मनीषा कोईराला के एक ऐसे चटपटे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दोनों खुद ही अपनी तारीफ करती दिख रही हैं. केवल तारीफ ही नहीं दोनों का डांस भी एक नंबर पर है. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 2001 में आई फिल्म लज्जा में आया था. इस गाने के बोल थे 'बड़ी मुश्किल हाय बड़ी मुश्किल गोरे गोरे गालों पे है काला काला तिल'.

आप इस गाने के लिरिक्स से ही समझ गए होंगे ये अपने आप में ही एक शरारती टाइप का चटपटा गाना है जो कि दिखाता है कि किस तरह दो खूबसूरत हसीनाएं सबको आगाह कर रही हैं कि उनकी अदाएं बहुत ही कातिल हैं. इस गाने के ये मजेदार बोल समीर ने लिखे. अनु मलिक और इलैयाराजा ने म्यूजिक कम्पोज किया और अलका याग्निक ने अपनी आवाज और अदाओं से इसे और खास बना दिया. एक तरफ अलका की बलखाती आवाज तो उस पर माधुरी और मनीषा के एक्सप्रेशन कुल मिलाकर चाहे आप इस गाने को वीडियो के साथ देखें या कान में हेडफोन लगाकर सिर्फ सुनें आप दोनों ही तरह से इसे खूब इंजॉय करने वाले हैं. 

माधुरी दीक्षित, मनीषा कोईराला, अलका याग्निक का चटपटा गाना आज भी हिट

बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल
तिल पे अटक जाए आशिकों का दिल
जरा बच के रहना छलिये
जरा बच के रहना छलिये
मेरी अदा भी है कातिल

बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल
गोरे गोरे गालों पे है काला काला तिल
बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल
तिल पे अटक जाए आशिकों का दिल...हा आ...हा आ

कोई कहे ओ मुझको छमिया
कोई कहे मुझको नौटंकी
शहर शहर मेरी बातें
मुंबई या बाराबंकी
सब कहें मुझसे आ के मिल
आ के मिल बाबा आ के मिल
मेरी अदा भी है कातिल

बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल
गोरे गोरे गालों पे है काला काला तिल
बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल
तिल पे अटक जाए आशिकों का दिल

2001 की फ्लॉप साबित हुई थी लज्जा

रेखा, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोईराला, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, महिमा चौधरी, अजय देवगन, टीनू आनंद उस वक्त के इतने नामी सितारे होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी.  करीब 20 से 22 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म लगभग 34.3 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई थी. इसे 2001 की फ्लॉप फिल्म माना जाता है. राजकुमा संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में चार महिलाओं वैदेही, मैथिली, जानकी और रामदुलारी के संघर्ष और समाज में महिलाओं के प्रति अन्याय की कहानी पर थी.

यह भी पढ़ें: लेजेंड्री क्रिकेटर की बायोपिक में आमिर खान! खेल की ट्रेनिंग और बारिकियां सीखने के लिए छोड़ा घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badi Mushkil Baba Badi Mushkil, Madhuri Dixit, Manisha Koirala, Hindi Songs, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com