विज्ञापन

21 की माधुरी दीक्षित ने 42 के हीरो संग फरमाया था रोमांस, 38 साल पुरानी फिल्म के 5 के पांच गाने एवरग्रीन, 2 करोड़ बजट में 7 करोड़ कलेक्शन

माधुरी दीक्षित की उम्र उस समय 21 साल थी. लेकिन वो 42 साल के हीरो की होरोइन बनीं. उनकी उम्र और रोमांस खूब चर्चा में रहे. फिल्म के 5 के पांच गाने सुपरहिट रहे. बजट 2.25 करोड़ और फिल्म का कलेक्शन 7.44 करोड़ रहा.

21 की माधुरी दीक्षित ने 42 के हीरो संग फरमाया था रोमांस, 38 साल पुरानी फिल्म के 5 के पांच गाने एवरग्रीन, 2 करोड़ बजट में 7 करोड़ कलेक्शन
21 साल की माधुरी दीक्षित की 42 साल के हीरो के साथ बनी जोड़ी, रोमांटिक गानो ने मचाई थी धूम
youtube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी से ज्यादा उनके गाने और कुछ खास सीन सालों बाद भी लोगों को याद रहते हैं. ऐसी ही एक फिल्म है 'दयावान (Dayavan)', जो 1988 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और माधुरी दीक्षित की (Madhuri Dixit) जोड़ी नजर आई थी. उस दौर में माधुरी दीक्षित महज 21 साल की थीं, जबकि विनोद खन्ना उनसे उम्र में करीब 21 साल बड़े थे. पर्दे पर दोनों के रोमांस ने खूब चर्चा बटोरी थी. फिल्म में रोमांस, अपराध की दुनिया, इमोशन और एक्शन का ऐसा कॉकटेल था, जिसने इसे उस दौर की चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया.

दो करोड़ बजट में 7 करोड़ कलेक्शन

फिरोज खान के निर्देशन में बनी ‘दयावान' 1988 में रिलीज हुई थी. फिल्म में विनोद खन्ना ने दयावान का किरदार निभाया, जबकि माधुरी दीक्षित नीला के रोल में नजर आईं. फिरोज खान, आदित्य पंचोली, अमरीश पुरी, अमाला अक्किनेनी, अरुणा ईरानी, आलोक नाथ और टीन्नू आनंद जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे. फिल्म का बजट 2.25 करोड़ रुपये था, जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 7.44 करोड़ रुपये था.

माधुरी-विनोद के रोमांस ने बटोरी थी चर्चा

फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच रोमांटिक सीन उस समय खूब चर्चा में रहे थे. फिल्म का किसिंग सीन भी काफी सुर्खियों में आया था. माधुरी उस वक्त अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं, जबकि विनोद खन्ना बॉलीवुड के स्थापित सितारों में गिने जाते थे. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और उम्र के अंतर को लेकर भी फिल्म की खूब चर्चा हुई थी.

फिल्म के 5 गाने, सभी पांच सुपरहिट

'दयावान' का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. फिल्म के गीतों को अजीज कैसी और इंदीवर ने लिखा था. इसके साउंडट्रैक में 5 गाने हैं और सभी गानों में अलग-अलग गायकों की आवाज सुनाई देती है. फिल्म के गाने हैं:
पहला गाना, आज फिर तुम पे प्यार आया है, पंकज उधास और अनुराधा पौडवाल
दूसरा गाना, कहे सैंया तेरी मेरी बात, कविता कृष्णमूर्ति और अलका याग्निक
तीसरा गाना, दिल तेरा किसने तोड़ा, मोहम्मद अजीज
चौथा गाना, दीवानी तुम जवानों की, मोहम्मद अजीज, जॉली मुखर्जी और सपना मुखर्जी
पांचवां गाना, चाहे मेरी जान तू ले ले, जॉली मुखर्जी और सपना मुखर्जी

तमिल फिल्म का रीमेक थी 'दयावान'

'दयावान' तमिल फिल्म ‘नायकन' की हिंदी रीमेक थी. मूल फिल्म की कहानी मणि रत्नम ने लिखी थी और हिंदी संस्करण को फिरोज खान ने अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिस्थितियों के चलते अपराध की दुनिया में पहुंच जाता है, लेकिन गरीबों और जरूरतमंदों के बीच उसकी एक अलग पहचान बनती है. 38 साल बाद भी फिल्म के गाने संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Vinod Khanna, Dayavan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com