विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2022

अजगर के साथ सोफे पर बैठी टीवी देख रही थी छोटी बच्ची, तभी अजगर ने खोल दिया मुंह और फिर...

Girl with Python: वीडियो में दिखाया गया है कि छोटी बच्ची बड़े मज़े से टेलीविजन पर कुछ देख रही है. आप उसके चारों ओर पीले अजगर को सोफे पर घूमते हुए भी देख सकते हैं.

अजगर के साथ सोफे पर बैठी टीवी देख रही थी छोटी बच्ची, तभी अजगर ने खोल दिया मुंह और फिर...
अजगर के साथ सोफे पर बैठी टीवी देख रही थी छोटी बच्ची

Girl with Python: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक छोटी बच्ची टीवी देख रही है और उसके साथ 12 फुट लंबा अजगर (12-foot-long python) था. आप विश्वास नहीं हो रहा, तो आपको LADbible द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को देखना चाहिए. जिसे अबतक लगभग 5 मिलियन बार देखा जा चुका है.

इस वीडियो में दिखाया गया है कि छोटी बच्ची बड़े मज़े से टेलीविजन पर कुछ देख रही है. आप उसके चारों ओर पीले अजगर को सोफे पर घूमते हुए भी देख सकते हैं. छोटी बच्ची अपने आस-पास बहुत आराम से अजगर के साथ बैठी है और वह डर भी नहीं रही है.

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह छोटी बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है.

देखें वीडियो:

वायरल वीडियो ने कमेंट्स की एक सीरीज शुरू कर दी. कुछ लोग तो बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए. वहीं, कुछ लोग वीडियो देखने के बाद भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

Video: आर्मी कैंप में पहुंचा हाथी, फुटबॉल को किक लगाता आया नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Watches TV With 12 Foot Long Python, Girl With Python, 12 Foot Long Python
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com