विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2022

बच्चा पड़ोसी के कुत्ते के साथ खेल रहा था बॉल, Video ने जीता लोगों का दिल, बोले- "इंटरनेट पर आज सबसे अच्छी चीज"

वीडियो एक आदर्श उदाहरण है कि दो सच्चे दोस्तों के बीच कोई नहीं आ सकता, यहां तक कि एक बाड़ा भी नहीं खड़ा हो सकता है.

बच्चा पड़ोसी के कुत्ते के साथ खेल रहा था बॉल, Video ने जीता लोगों का दिल, बोले- "इंटरनेट पर आज सबसे अच्छी चीज"
बच्चा पड़ोसी के कुत्ते के साथ खेल रहा था बॉल

इंटरनेट पर दिन बनाने के लिए बहुत सारे मनमोहक वीडियो हैं. अगर आपका दिन खराब चल रहा है, तो ये वीडियो आपको खुश कर देगें. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें एक बच्चा अपने पड़ोसी के कुत्ते के साथ बाड़े के पार खेलते हुए दिखाई दे रहा है.

शुक्रवार को ट्विटर पर Buitengebieden नाम के एक यूजर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो एक आदर्श उदाहरण है कि दो सच्चे दोस्तों के बीच कोई नहीं आ सकता, यहां तक कि एक बाड़ा भी नहीं खड़ा हो सकता है. पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "दो साल का बच्चा पड़ोसी के कुत्ते के साथ खेल रहा है." वीडियो का श्रेय एरिन रिक्टर नाम के एक यूजर को दिया गया है.

देखें Video:

वीडियो में दो साल के बच्चे को अपने पड़ोसी के कुत्ते के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है. बच्चे को बगीचे के चारों ओर दौड़ते हुए और बाड़े के पार कुत्ते को गेंद उछालते हुए भी देखा जा सकता है. इस बीच, कुत्ते को गेंद को लाते हुए और अपने प्यारे छोटे पड़ोसी को वापस लौटाते हुए भी देखा जा सकता है.

शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर, वीडियो ने 4.5 लाख से अधिक दर्शकों को आकर्षित किया है. सैकड़ों यूजर्स ने पोस्ट को रीट्वीट किया है और कई लोगों ने पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स भी किए.

दोनों खिलाड़ियों की मासूमियत की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ओह, जिंदगी के साधारण सुख कितने खूबसूरत हैं. तीसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आज आप जो सबसे प्यारी और बेहतरीन चीज देखेंगे, उसकी गारंटी है."

UP: वन विभाग की टीम ने बचाया 8 फीट लंबा अजगर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Little Boy Plays Fetch With Neighbour Dog, Toddler Plays Fetch With Neighbour Dog, Toddler Plays With Neighbour Dog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com