VIRAL VIDEO: जरा सोचिए, जैसे ही आप बस में कदम रखें और फ्लाइट की तरह एयर होस्टेस आपका स्वागत करे, तो कैसा लगेगा? जी हां, आज हम एक ऐसी ही अनोखी बस में सफर कर रहे हैं. केरल सरकारी परिवहन (KSRTC) की नई नवेली 'बिजनेस क्लास' बस. सिर्फ ₹505 में आपको हवाई जहाज की 'बिजनेस क्लास' जैसी लग्जरी मिल सकती है. तिरुवनंतपुरम से एर्नाकुलम (कोच्चि) के बीच एक बेहद खास और अल्ट्रा-लग्जरी वोल्वो एसी बस सेवा की शुरुआत हुई है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है.
‘Business Class' buses now in Kerala! pic.twitter.com/ULLYBknvO4
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 11, 2026
क्या है इस बस में खास?
- यह कोई आम सरकारी बस नहीं, बल्कि पहियों पर चलता एक लग्जरी लाउंज है. बस में 36 पुश-बैक सीटें हैं, जिनमें शानदार लेगरूम दिया गया है.
- हर यात्री के लिए पर्सनल टीवी स्क्रीन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और पूरे रास्ते के लिए मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई.
- रास्ते में चाय-कॉफी के लिए ऑन-बोर्ड पेंट्री, मिनी-फ्रिज और सबसे बड़ी बात. बस के भीतर ही वॉशरूम की सुविधा.
- यानी जो सुविधाएं अब तक आप सिर्फ उड़ानों में देखते थे, वे सब अब सड़क पर उपलब्ध हैं.
Taking Bengaluru trip to the next level!
— Chief Minister, Keralam (@CMOkeralam) August 17, 2026
Keralam's own KSRTC now offers a Business Class service from Alappuzha to Bengaluru on alternate days, featuring premium comforts including a pantry and onboard toilet. Watch the video for a glimpse of the experience!#CMOKeralam #KSRTC pic.twitter.com/wFr2auCKG4
टाइमिंग, किराया और बुकिंग
- यह सर्विस सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी.
- तिरुवनंतपुरम से सुबह 5.30 बजे रवाना होकर कोल्लम, अलाप्पुझा और हाईकोर्ट होते हुए सुबह करीब 9.30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी.
- ये एर्नाकुलम से शाम 5.30 बजे यही बस वापस तिरुवनंतपुरम के लिए निकलेगी.
- किराया ₹505, जो फ्लाइट के मुकाबले न के बराबर है.
बुकिंग का तरीका
आप KSRTC की वेबसाइट, 'Ente KSRTC Neo OPRS' ऐप, काउंटर या फिर निगम के अधिकृत व्हाट्सएप नंबर पर सिर्फ 'Hi' भेजकर टिकट बुक कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं