विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2019

आतंकियों ने अगवा कर जवान की हत्या की थी, अब भाइयों ने बदला लेने के लिए ज्वाइन की आर्मी, पिता बोला- 'धोखे से मारा, अब..'

शहीद औरंगजेब के दो छोटे भाइयों ने भारतीय आर्मी ज्वाइन की है. बड़े भाई का बदला लेने के लिए मोहम्मद तारिक और मोहम्मद शब्बीर सेना में भर्ती हुए हैं.

आतंकियों ने अगवा कर जवान की हत्या की थी, अब भाइयों ने बदला लेने के लिए ज्वाइन की आर्मी, पिता बोला- 'धोखे से मारा, अब..'
भाइयों ने बदला लेने के लिए ज्वाइन की आर्मी.

पिछले साल 14 जून को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने जवान औरंगजेब को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी. वो ईद मनाने के लिए घर लौट रहा था, उस वक्त आतंकियों ने प्लान बनाकर जवान पर अटैक किया. अब शहीद औरंगजेब के दो छोटे भाइयों ने भारतीय आर्मी ज्वाइन की है. बड़े भाई का बदला लेने के लिए मोहम्मद तारिक और मोहम्मद शब्बीर सेना में भर्ती हुए हैं. मोहम्मद शब्बीर सलानी ने कहा- 'हमने आर्मी देश प्रेम और भाई का बदला लेने के लिए ज्वाइन की है. साउथ कश्मीर में हिजबुल आतंकियों ने भाई औरंगजेब को मारा था.'

बिहार में आफत बनकर आई बाढ़, महिला ने एनडीआरएफ की नाव में दिया बच्ची को जन्म

Timesofindia की खबर के मुताबिक, औरंगजेब के भाई मोहम्मद तारिक पंजाब रेजीमेंट में ट्रेनिंग लेंगे. उन्होंने कहा- 'हमने सभी टेस्ट- लिखित, मेडिकल और फिजीकल पास किए हैं. पिछले साल 14 जून को हमारे भाई औरंगजेब की हत्या करने के बाद हमने आर्मी ज्वाइन करने की ठानी थी.' तारिक और शब्बीर मई में पुंछ के सुरनकोट में हुए सेना भर्ती अभियान में सिलेक्ट हुए. 

दुल्हन के पिता ने दिया दहेज तो कोर्ट में मिली ऐसी सजा, कहा गया- दहेज लेना अपराध है तो देना भी अपराध

इनके पिता मोहम्मद हनीफ सलानी भी आर्मी में रह चुके हैं. इसी साल 3 फरवरी को पीएम मोदी की जम्मू रैली के दौरान उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी. पिता हनीफ ने कहा- 'मेरे दोनों बच्चे तारिक और शब्बीर औरंगजेबी के साहस और वीरता से प्रेरित थे. जो शहीद हो चुका है.' उन्होंने कहा- 'मेरे बेटे को आतंकियों ने धोखे से मारा. यदि वह लड़कर मर जाता तो कोई दुख नहीं था, लेकिन धोखे से जान ली गई. हनीफ ने कहा कि दोनों बेटों की भर्ती पर गर्व से मेरा सीना चौड़ा भी हो रहा है, लेकिन सीने पर जख्म भी हैं. मेरा दिल करता है कि उन दुश्मनों से मैं खुद लड़ूं, जिन्होंने मेरे बेटे को मारा. मेरे दोनों बेटे औरंगजेब की हत्या का बदला लेंगे.'  

पत्नी और प्रेमी के बीच में आया पति तो दी ये दर्दनाक सजा, काम पर निकला लेकिन...

सोमवार को राजौरी में इंडियन आर्मी में 100 नए जवान भर्ती हुए हैं. उनमें तारिक और शब्बीर भी शामिल हैं. तारिक और शब्बीर का एक छोटा भाई भी है, वो भी आर्मी में रहकर देश की सेवा करना चाहता है. फिलहाल वो 16 साल का है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Aurangzeb, Mohammad Tariq Joins Army, Mohammad Shabbir Joins Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com