विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2020

ईशा और आकाश अंबानी के बर्थडे पर चाची टीना ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट, बोलीं- 'तुम दोनों...'

ईशा (Isha Ambani) और आकाश अंबानी (Akash Ambani) के बर्थडे पर चाची टीना (Tina Ambani) ने इंस्टाग्राम पर दोनों के लिए स्पेशल मैसेज लिखा. उन्होंने जुड़वा बच्चों के साथ अपनी फोटो भी शेयर कीं.

Also Read in
ईशा और आकाश अंबानी के बर्थडे पर चाची टीना ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट, बोलीं- 'तुम दोनों...'
ईशा और आकाश अंबानी के बर्थडे पर चाची टीना ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

ईशा (Isha Ambani) और आकाश अंबानी (Akash Ambani) के बर्थडे पर चाची टीना (Tina Ambani) ने इंस्टाग्राम पर दोनों के लिए स्पेशल मैसेज लिखा. ईशा और आकाश का जन्म 23 अक्टूबर, 1991 को अरबपति व्यवसायी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और पत्नी नीता (Nita Ambani) से हुआ था. दोनों आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में चाची टीना अंबानी (Tina Ambani) ने उनके लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया. टीना अंबानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) में, आकाश को एक "पूरी तरह से आराध्य" बच्चे के रूप में याद किया, जो एक जिम्मेदार युवा होने के लिए बड़ा हुआ था, और ईशा को ''शरारती बेटी" के रूप में याद किया. उन्होंने जुड़वा बच्चों के साथ अपनी फोटो भी शेयर कीं.

उन्होंने लिखा, 'आकाश, बहुत प्यारा बच्चा है, आपकी इस प्यारी सी जर्नी को देखना अद्भुत है.' ईशा अंबानी के लिए, उन्होंने कहा, "ईशा, हमारी शरारती बेटी को पिगटेल में देखना एक अविश्वसनीय बात है़. आप हमेशा हमारी प्यारी छोटी बच्ची रहेंगी.''

टीना अंबानी ने अपने जन्मदिन का संदेश "लव, हग" और अपने तरीके से आशीर्वाद देकर समाप्त किया. उन्होंने लिखा, 'इस विशेष दिन पर आप दोनों को बहुत सारा प्यार. जीवन में ऐसे ही आगे बढ़ते जाइए.'

उनके जन्मदिन के पोस्ट ने फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों 'लाइक' एकत्र किए हैं, कई इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी अनुभाग में जुड़वा बच्चों के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. 

इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी जन्मदिन पर आकाश अंबानी को बधाई दी.

मटर से तैयार ये रेसिपी हैं लाजवाब | Best Matar (Peas) Recipes

फरवरी में, टीना अंबानी ने सास कोकिलाबेन अंबानी के लिए एक जन्मदिन की पोस्ट भी साझा की थी, जो उन्हें "हम सभी के लिए प्रेरणा" के रूप में दर्शाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Isha Ambani, Akash Ambani, Tina Ambani, Anil Ambani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com