विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2022

International Yoga Day: योग को अपनी ज़िंदगी बनाने वाली महिला उद्यमी किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. इस मौके पर भारत समेत कई देशों में लोग योग कर रहे हैं. योग एक शारीरिक विज्ञान है. इसकी मदद से हम अपने शरीर का ध्यान रख सकते हैं. आज हमारे समाज में कई ऐसे उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि योग के कारण कई शारीरिक बीमारियों को दूर किया जा सकता है और शरीर को बिल्कुल फिट रखा जा सकता है.

International Yoga Day: योग को अपनी ज़िंदगी बनाने वाली महिला उद्यमी किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. इस मौके पर भारत समेत कई देशों में लोग योग कर रहे हैं. योग एक शारीरिक विज्ञान है. इसकी मदद से हम अपने शरीर का ध्यान रख सकते हैं. आज हमारे समाज में कई ऐसे उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि योग के कारण कई शारीरिक बीमारियों को दूर किया जा सकता है और शरीर को बिल्कुल फिट रखा जा सकता है. महिलाओं के लिए योग बेहद ज़रूरी है. कुंज यादव एक महिला उद्यमी हैं. व्यस्त जीवन होने के बावजूद भी उन्होंने योग को अपना जीवन माना है. आज स्थिति ये है कि तीन बच्चों की मां होने के बावजूद भी वो बिल्कुल फिट हैं. योग करने के साथ-साथ वो लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरुक भी करती हैं. 

कुंज यादव स्पेशल चाइल्ड बच्चों को योग के बारे में बताती हैं.  उन्हें सिखाती हैं. अभी हाल ही में उन्होंने दिल्ली स्थित मैत्रयी कॉलेज में आयोजित योग शिविर में भाग लिया और स्पेशल चाइल्ड बच्चों के साथ संवाद किया. कुंज यादव का कहना है कि बच्चे खास होते हैं, उन्हें केयर की जरूरत होती है. योग के जरिए बच्चों को निरोग रखा जा सकता है. ये एक सामाजिक जिम्मेदारी है.

‘स्पेशल ओलम्पिक्स भारत' एक संस्था है. ये भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय का विशेष प्रयास है. इसकी कोशिश रहती है कि बच्चों को योग के बारे में अच्छी जानकारी दी जाए. उन्हें प्रेरित किया जाए. 

कुंज की पढ़ाई दिल्ली से हुई है. वो योग को अपना जीवन मान चुकी हैं. अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है. आज कई ऐसे लोग हैं, जो योग को अपना आदर्श मानते हैं. पारिवारिक, सामाजिक और बिजनस संभालने के साथ-साथ कुंज यादव योग को भी अपनी ज़िंदगी का अभिन्न अंग मानती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga Day, Yog For Everyone, Yog In India, Yoga, International Yoga Day Speech, International Yoga Day Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com