विज्ञापन

विदेश जाकर बना ‘पैसों की मशीन’? ऑस्ट्रेलिया गए शख्स की 1 दिन की कमाई सुन दंग रह गए लोग

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय युवक ने दावा किया है कि उसकी एक दिन की कमाई भारत में उसकी एक महीने की सैलरी के बराबर है. जानिए उसकी कमाई, खर्च और इस वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं.

विदेश जाकर बना ‘पैसों की मशीन’? ऑस्ट्रेलिया गए शख्स की 1 दिन की कमाई सुन दंग रह गए लोग
ऑस्ट्रेलिया में 1 दिन की कमाई, भारत की 1 महीने की सैलरी! भारतीय युवक का दावा वायरल

विदेश में नौकरी करना आज के समय में कई लोगों का सपना बन चुका है. बेहतर सैलरी, अच्छी लाइफस्टाइल और करियर ग्रोथ की उम्मीद में लोग दूसरे देशों का रुख करते हैं. इसी बीच एक भारतीय युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में उसकी एक दिन की कमाई भारत की एक महीने की सैलरी के बराबर है. इस वीडियो ने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है.

एक दिन की कमाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय युवक रविंदर ने अपने वीडियो में अपनी कमाई और काम के अनुभव को शेयर किया. वह हिंदी और हरियाणवी में बात करते हुए कहते हैं, ऑस्ट्रेलिया… भाई, कुछ नहीं है, मत आओ यहां. घर बैठो और खाना खाओ. इसके बाद वह अपने काम के घंटे बताते हैं, सुबह 7 बजे काम शुरू किया और अब रात के 12 बज गए हैं, लेकिन शरीर में थकान नहीं है. सबसे चौंकाने वाली बात उन्होंने अपनी कमाई को लेकर कही. रविंदर के मुताबिक, आज मैंने 650 से 700 डॉलर कमाए, यानी करीब 35 से 40 हजार रुपये। यही मेरी भारत में एक महीने की सैलरी थी.

देखें Video:

खर्च और बचत पर क्या बोले रविंदर

रविंदर ने केवल कमाई ही नहीं, बल्कि खर्चों के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, इस एक दिन की कमाई से मैं पूरे महीने का राशन खरीद सकता हूं. उन्होंने लोगों को विदेश जाने और मेहनत करने की सलाह भी दी. उनका कहना है, घर से बाहर निकलो, किसी भी विदेशी देश में जाओ, मेहनत करो और गरीबी से बाहर निकलो. साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह उनसे ज्यादा कमाने लगे हैं, लेकिन उनकी मेहनत के सामने खुद को अभी भी कम मानते हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह वीडियो वायरल होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया. वहीं, कुछ ने विदेश में बढ़ते खर्च और टैक्स की ओर ध्यान दिलाया. कई यूजर्स ने कहा, कि इतनी लंबी मेहनत करना आसान नहीं है. कुछ ने यह भी कहा, कि हर किसी के लिए यह लाइफस्टाइल सही नहीं हो सकती. एक यूजर ने लिखा, कमाई ज्यादा है, लेकिन खर्च और टैक्स भी उतने ही ज्यादा होते हैं. वहीं दूसरे ने कहा, भारत में महीनों मेहनत करने से अच्छा है कि विदेश में एक दिन में इतना कमा लो.

हर किसी के लिए आसान नहीं विदेश की राह

हालांकि, यह कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है, लेकिन सच्चाई यह भी है कि विदेश में काम करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. वहां की लाइफस्टाइल, काम का दबाव और अकेलापन भी बड़ी चुनौतियां होती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 170,000 साल बाद आसमान में दिखेगा रहस्यमयी धूमकेतु, जानिए कब और कैसे देख सकते हैं ये दुर्लभ नज़ारा

समुद्र से निकला 150 साल पुराना ‘रहस्य', बीच पर मिली 500 साल तक जीने वाली रहस्यमयी शार्क, वैज्ञानिक भी हैरान

विदेश से लौटे NRIs के लिए भारत में काम करना कितना मुश्किल है? महिला ने बताई असली सच्चाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com