भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच चौथा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Test) में खेला जा रहा है. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की 193 की पारी से टीम इंडिया मजबूत स्थिति में आ चुका है. मंयक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने कल सूझबूझ भरी पारी खेली थी. जिसके बाद पुजारा (Pujara) ने मार्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की गेंदों पर खूब शॉट खेले. आज भले ही पुजारा दोहरा शतक नहीं जमा पाए लेकिन भारत को ऐसी जगह लाकर खड़ा कर दिया जहां टीम इंडिया को जीत नजर आ रही है. मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार शॉट्स खेले. दूसरे दिन उन्होंने बची ग्राउंड कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. ड्रिंक्स के दौरान पंत (R. Pant) लेटे हुए थे. उन्होंने दोनों पैरों को उठाया और खड़े हो गए.
IND vs AUS, 4th Test, Day 2: दोहरे शतक से चूके पुजारा, पंत ने जड़ा अर्धशतक
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पंत ग्राउंड पर काफी एनर्जेटिक रहते हैं. चाहे वो विकेटकीपरिंग हो या फिर बल्लेबाजी. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही दिखाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. पुजारा के शतक के बाद उन्होंने पारी को संभाला और बड़े-बड़े शॉट्स खेलकर सभी को हैरान कर दिया. साल के पहले मैच में उन्होंने बता दिया कि वो एमएस धोनी के परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं.
देखें VIDEO:
Not bad!#AUSvIND pic.twitter.com/QuyrfFcfpD
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2019
कई बार नाकाम होने के बाद ऋषभ पंत सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जड़ने में सफल रहे हैं. इससे पहले पहले दिन भारत ने मैच के पहले दिन वीरवार को 4 विकेट पर 303 रन बनाए थे. पहले दिन पुजारा 130 और विहारी 39 रन बनाकर नाबाद थे. पहले दिन चेतेश्वर पुजारा लगाया गया इस सीरीज में उनका तीसरा शतक है. खास बात यह है कि भारत इस टेस्ट मैच में दो स्पिनर के साथ उतरा है, वहीं इस मैच रोहित शर्मा की जगह ओपनर के एल राहुल को एक और मौका दिया गया है. हालांकि वह मिले इस मौके को भुना नहीं पाए और महज 09 रन बनाकर ही आउट हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं