विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

इलाज के लिए पसंदीदा देश बन गया भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से भी आ रहे मरीज

एक उद्योग मंडल द्वारा किया गया सर्वेक्षण, साल 2016 में डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानियों सहित दो लाख विदेशियों ने भारत में कराया इलाज

इलाज के लिए पसंदीदा देश बन गया भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से भी आ रहे मरीज
प्रतीकात्मक फोटो.
  • विकसित देशों की तुलना में काफी कम कीमत पर चिकित्सा सुविधा
  • देश का चिकित्सा पर्यटन तीन अरब डॉलर का होने का अनुमान
  • 2016 में सबसे ज्यादा चिकित्सा वीजा बांग्लादेशी नागरिकों को जारी हुए
नई दिल्ली: विदेशियों के लिए भारत बीमारी का इलाज कराने के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाता जा रहा है. चिकित्सा क्षेत्र में भारत की ख्याति दुनिया में बढ़ती जा रही है. वर्ष 2016 में 1,678 पाकिस्तानियों और 296 अमेरिकियों समेत दो लाख से अधिक विदेशियों ने भारत आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में दुनिया भर के 54 देशों के 2,01,099 नागरिकों को चिकित्सा वीजा जारी किए गए. भारत ने 2014 में अपनी वीजा नीति को उदार बनाया है. एक उद्योग मंडल द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत के प्रमुख चिकित्सा स्थल के रूप में उभरने का प्राथमिक कारण विकसित देशों की तुलना में यहां काफी कम कीमत पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना है. सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश का चिकित्सा पर्यटन तीन अरब डॉलर का होने का अनुमान है, जो 2020 तक बढ़कर 7-8 अरब डॉलर का हो सकता है.

यह भी पढ़ें : दिल्‍ली के इस डॉक्‍टर को अपना रियल लाइफ हीरो मानते हैं बिल गेट्स

आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में सबसे ज्यादा चिकित्सा वीजा बांग्लादेशी नागरिकों (99,799) को जारी किए गए. इसके बाद अफगानिस्तान (33,955), इराक (13,465), ओमान (12,227), उज्बेकिस्तान (4,420), नाइजीरिया (4,359) समेत अन्य स्थान हैं. इसी के साथ 1,678 पाकिस्तानियों, 296 अमेरिकियों, ब्रिटेन के 370 नागरिकों, रूस के 96 नागरिकों और 75 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को भी चिकित्सा वीजा जारी किए गए.

VIDEO : भारत में हुआ मोटापे का इलाज

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से कई वीजा तो ई-वीजा प्रणाली के तहत जारी किए गए. इसमें भारत पहुंचने से पहले यात्री आनलाइन यात्रा दस्तावेज प्राप्त कर लेते हैं. यह योजना 27 नवंबर 2014 को शुरू की गई थी.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Favorite Country For Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com