विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2022

IAS ने शेयर किया छुट्टी का मजेदार आवेदन पत्र, बुंदेलखंडी भाषा में लिखा ये लेटर पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

एक छुट्टी का आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर हर कोई हंसे जा रहा है. इस आवेदन पत्र को आईएएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है.

IAS ने शेयर किया छुट्टी का मजेदार आवेदन पत्र, बुंदेलखंडी भाषा में लिखा ये लेटर पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग
IAS ने शेयर किया छुट्टी का मजेदार आवेदन पत्र

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ मजेदार चीजें वायरल होती रहती हैं. कभी किसी दुकान के बोर्ड पर लिखी हुई मजेदार बात, तो कभी कोई मजेदार आवेदन पत्र. सोशल मीडिया पर कई बार छुट्टी के लिए दिए गए मजेदार आवेदन पत्र वायरल हुए हैं. जिन्हें पढ़ने के बाद हंसते-हंसते लोगों का पेट में दर्द होने लगता है. ऐसा ही एक छुट्टी का आवेदन पत्र (Leave Application viral) सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर हर कोई हंसे जा रहा है. इस आवेदन पत्र को आईएएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है.

आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये छुट्टी का आवेदन पत्र शेयर किया है. जो काफी मजेदार तरीके से लिखा गया है. इस आवेदन पत्र में लिखा है, सेवा में...श्रीमान मास्सब, माध्मिक पाठशाला बुंदेलखंड,माहानुभव. तो मस्साब ऐसो है कि दो दिना से चड़ रओ है जो बुखार और उपर से जा नाक बह रह सो अलग. जई के मारे हम स्कूल नई आ पाहे. तमाए पाउ पर के निवेदन है कि दो-चार दिना की छुट्टी दे देते, तो बड्डो अच्छो रहतो और हम नई आए तो कोन सा तमाओ स्कूल बंद हो जै. तुमाओ... आग्याकारी शिष्य... कलुआ.

छुट्टी के लिए लिखा गया ये आवेदन पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को ये पत्र काफी पसंद आ रहा है. पोस्ट पर अबतक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग पोस्ट पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. जब लोगों ने ट्विटर पर इस पत्र को पढ़ा तो उन्हें मजा आ गया. एक यूजर ने लिखा कि काए सर छुट्टी तो देने पड़ी अब. आपका इस फनी आवेदन पत्र के बारे में क्या कहना है ?

राजस्थान में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, संकट के बीच बढ़ी बिजली की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Shared Funny Sick Leave Application, IAS Shared Leave Application, Leave Application Photo Viral, Funny Leave Application
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com