विज्ञापन

UPSC की तैयारी में सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं एस्पिरेंट्स? मेन्स क्रैक करने वाले PCS अफसर ने दिया जवाब

UPSC Civil Service Exam Tips: यूपी पीसीएस का एग्जाम क्रैक करने के बाद यूपीएससी मेन्स क्लियर करने वाले हिमांशु शर्मा ने बताया कि तैयारी करने वाले लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं.

UPSC की तैयारी में सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं एस्पिरेंट्स? मेन्स क्रैक करने वाले PCS अफसर ने दिया जवाब
UPSC मेन्स निकालने वाले युवक ने दिया जवाब

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से हाल ही में सिविल सर्विस मेन्स का रिजल्ट जारी किया गया. इस बार कुल 2526 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए हैं. इनमें से करीब 900 लोगों को सिविल सर्विस में जाने का मौका मिलेगा. इसी बीच मेन्स निकालने वाले कुछ लोग सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि उनकी तैयारी कैसी रही और कौन सी वो गलतियां हैं, जिन्हें तैयारी करने वाले युवाओं को नहीं करना चाहिए. यूपी में स्टेट टैक्स ऑफिसर के पद पर तैनात हिमांशु शर्मा ने भी मेन्स क्रैक किया है, जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो में बताया है कि कौन सी वो सबसे बड़ी गलती है जो यूपीएससी एस्पिरेंट्स करते हैं. 

सबसे ज्यादा कौन सी गलती करते हैं एस्पिरेंट्स?

हिमांशु शर्मा ने यूपी पीसीएस एग्जाम निकाला था और उनके प्रोफाइल के मुताबिक फिलहाल वो स्टेट टैक्स ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे हैं. 2024 में उन्होंने ये परीक्षा दी थी, जिसमें उनकी 29वीं रैंक आई. हिमांशु ने बताया कि वो चार बार UPSC मेन्स दे चुके हैं और पिछले साल इंटरव्यू में भी शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं में सबसे बड़ी कमी अनुशासन की कमी होती है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को ये चीज एक वक्त में उबाऊ लगने लगती है, जो सबसे बड़ी गलती है. 

यूपीएससी मेन्स क्लियर कर चुके हिमांशु ने बताया कि चाहे कुछ भी हो, आपको अपना शेड्यूल फॉलो करना होगा. हार्ड वर्क से ज्यादा जरूरी है कि आप डिसिप्लिन में रहें. इसके बिना यूपीएससी क्लियर करना काफी मुश्किल है. 

इंटरव्यू आखिरी पड़ाव

यूपीएससी मेन्स क्लियर करने के बाद इंटरव्यू आखिरी पड़ाव है. चुने गए कुल 2526 उम्मीदवारों को पैनल के सवालों का जवाब देना होगा और फिर आखिरी मेरिट लिस्ट जारी होगी. इससे पहले 25 नवंबर तक डीएएफ-2 भरना जरूरी है. यूपीएससी इंटरव्यू के लिए कोई कॉल नहीं आता है, इसके लिए आयोग ई-समन जारी करता है. इसे डाउनलोड करने के बाद इंटरव्यू देने के लिए तय तारीख पर पहुंचना होता है. 

यह भी पढ़ें | रेलवे की सहायक लोको पायलट भर्ती में बढ़ गए 3500 पद, देखें जोन वाइज वैकेंसी

यह भी पढ़ें | कॉर्पोरेट जॉब के साथ तैयारी, सिर्फ 4 घंटे की नींद... UPSC कैंडिडेट ने सुनाई संघर्ष की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Mains, Upsc Prepration, Upsc Tips, UPSc Civil Service Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com