सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक बार फिर बड़ा मौका है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA 1 और NA परीक्षा 2027 के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 2 दिसंबर 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. कुछ ही दिन पहले एनडीए का रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें कई युवाओं ने अपने अफसर बनने के सपने को पूरा किया. अब एक बार फिर रजिस्ट्रेशन विंडो खुल रही है.
22 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
शॉर्ट नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2026 है. आवेदन पूरे होने के बाद 11 अप्रैल 2027 को एनडीए की ये परीक्षा आयोजित होगी. नेशनल डिफेंस एकेडमी के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग के साथ इंडियन नेवल एकेडमी में दाखिले के लिए ये परीक्षा होगी. कुछ ही दिन में यूपीएससी की तरफ से डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसमें योग्यता, पदों की संख्या एडमिट कार्ड और परीक्षा शुल्क समेत तमाम जरूरी जानकारी होगी.
एनडीए के लिए आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर NDA, NA रजिस्ट्रेशन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी तमाम जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें.
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- ऑनलाइन पेमेंट के जरिए फीस का भुगतान करें.
- आखिर में फॉर्म सबमिट करने से पहले भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं